Move to Jagran APP

योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं से यूपी का सियासी माहौल गर्माया, भाजपाइयों में बढ़ी बेचैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अधिकारी रहे अरविंद शर्मा राजनीतिक चोला पहनने के पहले दिन से चर्चा में हैं। उनको लेकर कभी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ जल्द ही दिलाए जाने की चर्चा चलती है तो कभी कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने की।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 11:51 AM (IST)
योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं से यूपी का सियासी माहौल गर्माया, भाजपाइयों में बढ़ी बेचैनी
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल और भारतीय जनता पार्टी संगठन में फेरबदल की चर्चाओं इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल और भारतीय जनता पार्टी संगठन में फेरबदल की अटकलबाजी कई दिनों से इंटरनेट मीडिया पर जारी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का राजधानी लखनऊ में एक दिवसीय प्रवास बदलाव की अटकलों को और हवा दे गया। अफवाहों की भरमार ने भाजपाइयों की बेचैनी बढ़ा दी। वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यालयों के फोन दिन भर तमाम चर्चाओं की पुष्टि करने के लिए घनघनाते रहे। पार्टी नेतृत्व की ओर से अफवाहों में कोई सच्चाई न होने की जानकारी दी जाती रही, परंतु अटकलों का दौर देर जारी है।

loksabha election banner

यूपी मंत्रिमंडल और बीजेपी संगठन में फेरबदल की अटकलों के केंद्र में गत दिनों नौकरशाह से रातोंरात विधान परिषद में सदस्य बनाए गए अरविंद शर्मा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अधिकारी रहे अरविंद शर्मा राजनीतिक चोला पहनने के पहले दिन से चर्चा में हैं। उनको लेकर कभी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ जल्द ही दिलाए जाने की चर्चा चलती है, तो कभी कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने की। इंटरनेट मीडिया में उनको उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से लेकर वित्त और औद्योगिक विकास जैसे विभागों का जिम्मा सौंपे जाने की चर्चा कमोबेश लगातार बनी रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके कामकाज की सराहना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लंबी मुलाकात से अब एक बार फिर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की चर्चाएं गर्म हो गईं हैं।

कोरोना महामारी व पंचायत चुनाव के बाद से अन्य कई अटकलों को भी पंख लगने लगे। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों से राजधानी का सियासी माहौल गर्मा गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष और स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा चलाने वालों ने 28-29 में मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों को खूब हवा देने का काम किया है। आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चा भी इंटरनेट मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रही है।

सूत्रों का कहना है कि कोरोना महामारी से बिगड़े हालात के बीच सरकार या संगठन में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिखती है। अलबत्ता स्थिति सामान्य होने पर विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सामाजिक समीकरण साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी बदलाव की चर्चाओं को बेबुनियाद बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.