Move to Jagran APP

UP Film City: यूपी बीजेपी अध्यक्ष के निशाने पर महाराष्ट्र सरकार, बोले- कांग्रेस-शिवसेना नेताओं को पेट दर्द

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए योगी सरकार की कोशिशों को सराहते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष खासकर कांग्रेस और शिवसेना इस मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 07:40 PM (IST)
UP Film City: यूपी बीजेपी अध्यक्ष के निशाने पर महाराष्ट्र सरकार, बोले- कांग्रेस-शिवसेना नेताओं को पेट दर्द
यूपी फिल्म सिटी के मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए योगी सरकार की कोशिशों को सराहते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष खासकर कांग्रेस और शिवसेना इस मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं को फिल्म उद्योग भी एक परिवार की विरासत की तरह लगता है।

loksabha election banner

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना को लाखों प्रतिभवान कलाकारों को समर्पित बताया। उन्होंने लिखा कि 'उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी हेतु योगी सरकार के फैसले से कांग्रेस-शिवसेना के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है, उन्हें लगता है कि फिल्म उद्योग भी उनकी राजनीति की तरह एक परिवार की विरासत है। यूपी फिल्म सिटी देश के कोने-कोने में बसने वाले लाखों प्रतिभावान कलाकारों को समर्पित रहेगी।

दरअसल, शिवसेना नेताओं की बयानबाजी के साथ ही पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे का जिक्र किया गया है। कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल से साधु-महात्मा हैं। इन साधु-महात्मा का मुंबई मायानगरी में आगमन हुआ और वे समुद्र तट पर स्थित ‘ओबेरॉय ट्राइडेंट’ मठ में ठहरे हैं। साधु महाराज का मायानगरी में आने का मूल मकसद ऐसा है कि मुंबई की फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश ले जाया जाए। हम महाराष्ट्र से कुछ भी ले जाने नहीं देंगे।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में ही पत्रकार वार्ता में कहा कि हम कहीं कुछ नहीं ले जा रहे। मुंबई फिल्म सिटी मुंबई में ही काम करेगी, जबकि यूपी में नई फिल्म सिटी को नई आवश्यकताओं के अनुसार एक नए वातावरण में विकसित किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि फिल्म उद्योग को मुंबई से बाहर ले जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। हम किसी का निवेश नहीं छीन रहे हैं। कोई अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकता। यह कोई पर्स नहीं है, जिसे ले जाया सकता है। यह खुली प्रतिस्पर्धा है। जो सुरक्षित माहौल, बेहतर सुविधाएं और विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा दे सकेगा, उसे निवेश प्राप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.