Move to Jagran APP

UP Election 2022: कांग्रेस के 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया, मनमोहन, राहुल व प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार

UP Vidhansabha Chunav 2022 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोनिया गांधी सांसद राहुल गांधी पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 04:27 PM (IST)
UP Election 2022: कांग्रेस के 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया, मनमोहन, राहुल व प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार
UP Assembly Election 2022: कांग्रेस के 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सभी 403 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतार रही कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए अपनी 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जवाहर लाल नेहरू विवि के छात्रनेता रहे कन्हैया कुमार भी है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले दौर के मतदान के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब सभी पार्टी प्रचार अभियान को गति देंगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रैली तथा रोड शो पर रोक है, लेकिन पार्टियां डिजिटल प्लेटफार्म पर रैली भी कराने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही प्रत्याशी भी डोर-टू-डोर कैम्पेन में लगे हैं।

कांग्रेस ने सोमवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सूची को जारी किया है। 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा 'मोना', गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नीतम, सुप्रिया श्रीनेत्र, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनीति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधर और तौकीर आलम।

कांग्रेस से पहले भाजपा, समाजवादी पार्टी और बसपा की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.