Move to Jagran APP

UP Election 2022: लखनऊ में बसपा ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला, हर सीट पर साधा जातीय समीकरण

UP Vidhan Sabha Election 2022 लखनऊ में बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला हर सीट पर साधा जातीय समीकरण। राजधानी की नौ में से चार पर मुस्लिम दो-दो कायस्थ और दलित के साथ खेला ब्राह्मण कार्ड।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM (IST)
UP Election 2022: लखनऊ में बसपा ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला, हर सीट पर साधा जातीय समीकरण
UP Vidhan Sabha Election 2022: नौ में से चार पर मुस्लिम, दो-दो कायस्थ और दलित के साथ खेला ब्राह्मण कार्ड।

लखनऊ, [पुलक त्रिपाठी]। विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को सभी नौं सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार सभी 9 सीटाें पर मुस्लिम, ब्राह्मण, दलित व कायस्थ प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए सोशल इंजीनियरिंग का दांव खेला है। पार्टी ने नौ विधान सभा मे 4 पर मुस्लिम, दो पर कायस्थ, दो पर दलित एक पर ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। साफ है कि पार्टी ने हर सीट पर जातीय समीकरण बिठाते हुए मुस्लिम, कायस्थ, दलित और ब्राह्मण कार्ड खेला है। वह भी तब जब अन्य राजनैतिक दलों ने सीटों को लेकर अपनी सूची जारी न की हो।

loksabha election banner

एक नजर साल 2017 के चुनाव परिणामों पर : साल 2017 के चुनावों परिणामों को देखा जाए तो बीएसपी का प्रदर्शन ठीक रहा। हालांकि पार्टी सभी नौ सीटों में खाता खोलने में सफल नहीं हो सकी। विधानसभा वार बात की जाए तो बक्शी का तालाब में बीएसपी दूसरे स्थान पर रही थी। यहां बीएसपी ने अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ी थी। मगर भाजपा प्रत्याशी को मुकाबले में हरा न सकी।

मलिहाबाद में बीएसपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। यहां भी कमल और साइकिल ने हाथी को काफी पीछे छोड़ दिया था। बात अगर सरोजनी नगर सीट की जाए तो यहां हाथी ने साइकिल को कांटे की टक्कर दी थी। यहां हाथी महज 2530 वोटों से ही हाथी साइकिल से पीछे रहा। हालांकि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा। लखनऊ पश्चिम की बात की जाए तो यहां भी हाथी काफी सुस्त रहा। नतीजतन कमल और साइकिल ने हाथी को काफी पीछे छोड़ दिया। हाथी की यही सुस्त चाल उत्तर विधानसभा, मध्य विधानसभा, कैंट और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिली थी। इन चारों विधानसभा में भी बीएसपी उम्मीदवार को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

विधानसभा: पार्टी प्रत्याशी

  • साल 2017 - 2022
  • मलिहाबाद सत्यकुमार- जगदीश रावत
  • बक्शी का तालाब: नकुल दुबे- सलाऊद्दीन सिद्धीकी
  • सरोजनी नगर: शिवशंकर सिंह-मोहम्मद जलीस खां
  • लखनऊ पश्चिम: अरमान खान-कायम रजा
  • लखनऊ उत्तरी: अजय कुमार श्रीवास्तव- मोहम्मद सरवर मलिक
  • लखनऊ पूर्वी: सरोज शुक्ला-आशीष कुमार सिन्हा
  • लखनऊ मध्य: राजीव श्रीवास्तव-आशीष चंद्र श्रीवास्तव
  • लखनऊ कैंट: योगेश दीक्षित-अनिल पांडेय
  • मोहलनलालगंज : राम बहादुर - देवेंद्र कुमार सरोज

विधानसभा वार जातीय समीकरण

पश्चिम विधानसभा: कुल वोटर 4,33,668 - मुस्लिम मतदाता: लगभग: 1.50 लाख, ब्राह्मण करीब 50 हजार, कायस्थ करीब 45 हजार, पासी 35 हजार, यादव और लोधी करीब चालीस हजार।

पूर्वी विधानसभा: कुल मतदाता: 4,51,408- ब्राह्मण मतदाता करीब 65 हजार, क्षत्रीय 70 हजार, अनुसूचित जातियां करीब 75-80 हजार, मुस्लिम करीब 35-40 हजार, कायस्थ करीब 35 हजार, यादव 25 हजार के आसपास।

मध्य विधान सभा: कुल मतदाता:3,68,4,11- मुस्लिम करीब 85-90 हजार, वैश्य व अन्य करीब 80 हजार, ब्राह्मण करीब 45 से 50 हजार, कायस्थ 45-50 हजार, सोनकर और धानुक 35-40 हजार।

उत्तर विधानसभा : कुल मतदाता: 4,57,336 - ब्राह्मण करीब 80 हजार, मुस्लिम करीब 70-80 हजार, यादव 40 हजार, कायस्थ करीब 40 हजार।

कैंट विधानसभा : कुल मतदाता: 3,65,241- ब्राह्मण 1.40-50 लाख के करीब, मुस्लिम करीब 40 हजार, पंजाबी और सिंधी 50 से 60 हजार, वैश्य करीब 25 हजार, अनुसूचित जातियां करीब 25 हजार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.