Move to Jagran APP

UP Election 2022:भाजपा प्रवक्ता पात्रा का सपा पर बड़ा हमला, बोले- अखिलेश को जिन्ना से प्यार तो कैसे करें पाकिस्तान से इन्कार

UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पाकिस्तान और जिन्ना को बीच में लाए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 01:36 PM (IST)
UP Election 2022:भाजपा प्रवक्ता पात्रा का सपा पर बड़ा हमला, बोले- अखिलेश को जिन्ना से प्यार तो कैसे करें पाकिस्तान से इन्कार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के हर मोर्चे पर बेहद मुस्तैद होने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को भी मैदान में उतार दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सोमवार को लखनऊ में थे और भाजपा के राज्य मुख्यालय में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मीडिया को संबोधित किया।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी पर इस बार विधानसभा चुनाव में तुष्टिकरण का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पाकिस्तान और जिन्ना को बीच में लाए हैं। अखिलेश यादव तो पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नहीं मानते हैं। वह इस दौरान सिर्फ जिन्ना-जिन्ना रटते रहते हैं।

पात्रा ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ही चुनाव में पाकिस्तान और जिन्ना को लेकर आए हैं। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि जो जिन्ना से करे प्यार वो पाकिस्तान से कैसे करे इन्कार, अखिलेश को अपने कथन पर माफी मांगनी चाहिए। पाकिस्तान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान चिंताजनक है। अखिलेश अपने बयान पर माफी मांगे। आज अखिलेश ओपिनियन पोल रोकने को कह रहे हैं तो दस मार्च को ईवीएम पर सवाल खड़े करेंगे।

संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव तो शामली के कैराना से नाहिद हसन जैसे गुंडे व माफिया तथा गैंगस्टर एक्ट में तामील दंगाई को टिकट दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी तो प्रत्याशियों की घोषणा करने की बजाए चुपचाप टिकट दे रही है। पात्रा इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि याकूब मेमन को फांसी न हुई होती तो वह समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी होता और अजमल कसाब को फांसी न हुई होती तो वह अखिलेश यादव का स्टार प्रचारक भी हो जाता।

संबित पात्रा ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता को चुनना है कि उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चाहिए या दंगाई एक्सप्रेसवे और रंगदारी एक्सप्रेसवे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दूसरी ओर जौनपुर में क्रिकेट खेलते इनामी धनंजय सिंह के सवाल को गोलमोल जवाब देकर संबित पात्रा टाल गए।

संबित पात्रा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है, आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, हर योजना में यूपी अग्रणी राज्य बना है, देश में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। मोदी-योगी की जोड़ी यूपी को आगे ले जा रही, उत्तर प्रदेश आज समृद्ध प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश में आर्थिक हालात बहुत बदले हैं। उत्तर प्रदेश में आज माफिया वहीं हैं जहां उनको होना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया से करोड़ों की सम्पत्ति खाली कराई। यूपी में आज कानून का राज स्थापित है। यूपी में गुंडे तथा माफिया पर कार्रवाई की गई उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर अग्रसर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.