Move to Jagran APP

UP CoronaVirus News Update: COVID-19 संक्रमित आईएएस अधिकारी सुशील मौर्य का SGPGI में निधन

UP CoronaVirus News Updateसंजय गांधी पीजीआइ के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य सोमवार की सुबह निधन हो गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 05:47 PM (IST)
UP CoronaVirus News Update: COVID-19 संक्रमित आईएएस अधिकारी सुशील मौर्य का SGPGI में निधन
UP CoronaVirus News Update: COVID-19 संक्रमित आईएएस अधिकारी सुशील मौर्य का SGPGI में निधन

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण बेहद घातक होता जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब आइएएस अधिकारी की मौत हो गई है। विशेष सचिव भाषा के पद पर तैनात सुशील कुमार मौर्य का आज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया।

loksabha election banner

संजय गांधी पीजीआइ के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबियत बिगडऩे पर उनको बीती 20 अगस्त में संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। सुशील कुमार मौर्य 22 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव हुए थे।उनके साथ पत्नी और बेटी को भी कोरोना हुआ था। पत्नी अभी संक्रमित हैं जबकि बेटी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है।

सुशील कुमार मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी थे। 1994 बैच के पीसीएस अफसर सुशील कुमार मौर्य 2010 में आइएएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए थे। बस्ती में डीएम व मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके थे। 

मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की हालत फिर बिगड़ी

मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की तबीयत दोबारा बिगड़ गई है। उन्हें तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है। रविवार की शाम इस वजह से उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 26 अगस्त को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके पांच दिन बाद रिपोर्ट नेगेटिव हो गई थी। मगर रविवार को वह फिर से बीमार पड़ गए।

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पीजीआइ में भर्ती

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को संजय गांधी पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मंत्री 29 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए थे, उन्होंने इसकी ट्वीट कर खुद जानकारी दी थी। अभी तक वह डॉक्टरों की परामर्श पर घर में ही आइसोलेट थे। सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर कोविड अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने एक्सरे व अन्य खून की जांच कराई हैं। सतीश महाना को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर बनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.