Move to Jagran APP

यूपी में 24 घंटे में म‍िले कोरोना संक्रमित 14675 नए केस, सक्रिय मामले बढ़कर 71022 हुए

UP Corona update Today उत्‍तर प्रदेश में 2.55 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। अब तक 9.55 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब संक्रमण दर 5.74 प्रतिशत है। गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ में कुल मरीजों कीक संख्या 10 हजार के पार हो गई है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:13 AM (IST)
यूपी में 24 घंटे में म‍िले कोरोना संक्रमित 14675 नए केस, सक्रिय मामले बढ़कर 71022 हुए
24 घंटे में बढ़े सात प्रतिशत रोगी, छह मरीजों की मौत।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 14675 नए रोगी मिले। बीते बुधवार को 13681 नए रोगी मिले थे। बीते 24 घंटे में मरीजों की संख्या में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हलांकि इससे पहले दो दिनों में क्रमश : 25 प्रतिशत व 19 प्रतिशत रोगी बढ़े थे। सबसे ज्यादा 2213 नए रोगी लखनऊ में मिले हैं। गाजियाबाद में 1678, गौतम बुद्ध नगर में 1628 और मेरठ में 1197 नए रोगी मिले हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 71022 हो गए हैं।

loksabha election banner

प्रदेश में 2.55 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। अब तक 9.55 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब संक्रमण दर 5.74 प्रतिशत है। गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ में कुल मरीजों कीक संख्या 10 हजार के पार हो गई है। अब तक कुल 17.85 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.91 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 94.7 प्रतिशत है। छह और मरीजों की कोरोना से मौत हुई। अब तक कुल 22946 लोगों की कोरोना की मौत हो चुकी है।

इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा रोगी

  • जिला                 मरीज
  • गौतम बुद्ध नगर  10717
  • लखनऊ            10241
  • गाजियाबाद        9179
  • मेरठ                 6681
  • वाराणसी            2980

कब कितने सक्रिय केस

  • तारीख          सक्रिय केस
  • 13 जनवरी     71022
  • 12 जनवरी     57355
  • 11 जनवरी    44466
  • 10 जनवरी    33946
  • नौ जनवरी     25974

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.