Move to Jagran APP

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का दावा- पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक, जीतीं 270 सीटें

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में न्याय पंचायत ब्लाक व गांव स्तर तक संगठन का मजबूती के साथ निर्माण किया गया है। उसी का नतीजा है कि आज सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 07:43 PM (IST)
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पंचायत के चुनाव में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होते ही अब दावों का सिलसिला शुरू हो चुका है। चूंकि, इस चुनाव में अधिकृत नहीं, समर्थित प्रत्याशी होते हैं, इसलिए सभी दल अपनी बढ़त बता रहे हैं। कांग्रेस ने भी 270 जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के जीतने का दावा करते हुए परिणाम को संतोषजनक बताया है।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पंचायत के चुनाव में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है। कांग्रेस के 270 जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है। 571 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे, वहीं 711 सीटों पर तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में न्याय पंचायत, ब्लाक व गांव स्तर तक संगठन का मजबूती के साथ निर्माण किया गया है। उसी का नतीजा है कि आज सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। लल्लू ने कहा कि गांव, खेत, खलिहान, नौजवान, कानून व्यवस्था और कोरोना जैसे गंभीर विषयों पर कांग्रेस ने जो लड़ाई लड़ी है, उसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2022 में भी जनता का विश्वास और आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- यूपी पंचायत चुनाव के निर्वाचित सदस्यों को धमका रही भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.