Move to Jagran APP

Guru Gobind Singh Jayanti: हर भारतीय को पटना साहिब जाना चाहिए : CM योगी आदित्यनाथ

Guru Gobind Singh Jayanti प्रकाशोत्सव पर सजा दरबार सेवादारों की लगी कतार। गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। यहीं ठहरे थे गुरु गोविंद सिंह। गुरुद्वारा नाका हिंडोला में हुआ विशेष प्रकाश। ऐतिहासिक गुरुद्वारे यहियागंज में प्रकाशोत्सव का विशेष महत्व है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:28 PM (IST)
Guru Gobind Singh Jayanti: हर भारतीय को पटना साहिब जाना चाहिए : CM योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: प्रकाशोत्सव पर सजा दरबार, सेवादारों की लगी कतार। गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ, जेएनएन। Guru Gobind Singh Jayanti : सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को गुरुद्वारा यहियागंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने कहाकि धर्म की रक्षा के लिए अपने चारों पुत्रों के बलिदान के बावजूद गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा करने में तनिक भी संकोच नहीं किया। राजधानी के यहियागंज गुरुद्वारा में दो महीने 13 दिन गुजारने वाले गुरु गोविंद सिंह ने माता गुजरी के साथ आकर इस स्थान को पवित्र कर यहां के लोगों को कृतार्थ किया है।

loksabha election banner

कहा, मुझे याद है कि जब मैं पटना गया तो सबने पूछा कि कहां जाना चाहते हैं तो मैने कहा कि पटना साहिब। मुझे लगता है कि हर भारतीय को पटना साहिब जाकर उस काल खंड को महसूस करना चाहिए। धर्म व समाज की रक्षा के लिए सिख समाज का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव और साहिबजादा दिवस मनाने सौभाग्य मिला। कोरोना काल में हुए आयोजन में 100 के करीब लोग भले ही शामिल हुए, लेकिन सोशलमीडिया के माध्यम से हजारों लोगों ने आयोजन को देखा और उनके बलिदान को महसूस किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। इससे पहले बिना पूर्व सूचना के करीब एक बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचे मुख्यमंत्री की सुरक्षा इंतजाम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बाबा दीप सिंह जी सोसाइटी की ओर से सिमर जोत सिंह व मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री को बाबा दीप सिंह अवार्ड प्रदान किया। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा, विधि एवं न्यायमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व महापौर संयुक्ता भाटिया के अलावा गुरुद्वारे के अध्यक्ष डॉ.गुरमीत सिंह समेत कई संगत मौजूद रही। लंगर के साथ प्रकाशोत्सव का समापन हुआ। वहीं गुरुद्वारा आलमबाग के प्रवक्ता हरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 जनवरी को गुरुद्वारा आलमबाग के सामने चार साहिबजादा पार्क का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Guru Gobind Singh Jayanti 2021: लखनऊ के गुरुद्वारा यहियागंज में ठहरे थे गुरु गोविंद सिंह, हस्त लिखित गुरु ग्रंथ साहिब भी है मौजूद

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने गुरु गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं, कहा- गुरु जी ने सत्य व न्याय के लिए किया प्रेरित

गुरुद्वारा नाका हिंडोला में हुआ विशेष प्रकाश: लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा नाका हिंडोला में विशेष दरबार सजाया गया। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन पंच प्यारे की अगुआई में नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। बुधवार को कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के साथ आयोजन किया गया। लंगर सेवा के लिए सेवादारों की कतार लगी रही। महिलाएं व पुरुष सेवादार लगे रहे। लंगर के साथ समापन हुआ। गुरुद्वारा यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि सुबह फूलों की वर्षा के साथ प्रकाशोत्सव मनाया गया।

सजे दरबार हाल में सुबह से ही संगतों की कतार लगी रही। गुरुद्वारा मानसरोवर के अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह प्रकाश के साथ दीवान सजाया गया। सुरक्षा के चलते सूखे राशन का लंगर बांटा गया। गुरुद्वारा आशियाना के अध्यक्ष जगमोहन सिंह व चेयरमैन जेएस चड्ढा के संयोजन में विशेष प्रकाश किया गया। गुरुद्वारा आलमबाग में सामूहिक दस्तार बंदी के साथ ही आयोजन शुरू हो गए। 31 जनवरी को मुख्य आयोजन होगा। गुरुद्वारे के प्रवक्ता हरजीत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष निर्मल सिंह के संयोजन में हर दिन आयोजन होंगे। गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि सुबह विशेष प्रकाश किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.