सपा-रालोद की छठी सूची जारी, मेरठ की सिवालखास व मेरठ कैंट सीट पर उतरेंगे रालोद प्रत्याशी
UP Vidhansabha Chunav -2022 राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ की कैंट सीट से मनीषा अहलावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मनीषा अहलावत पूर्व विधायक चंदनवीर सिंह की पुत्री हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ की सिवालखास सीट से गुलाम मोहम्मद को अपनी प्रत्याशी घोषित किया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर ताल ठोंक रही समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपनी छठी सूची जारी कर दी है। सपा-रालोद की इस सूची में मेरठ की दो सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ की कैंट सीट से मनीषा अहलावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मनीषा अहलावत पूर्व विधायक चंदनवीर सिंह की पुत्री हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ की सिवालखास सीट से गुलाम मोहम्मद को अपनी प्रत्याशी घोषित किया है। सिवालखास से भाजपा के जितेन्द्र पाल सिंह बिल्लू विधायक हैं जबकि मेरठ कैंट की सीट से समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी विधायक हैं।
अब देखना है कि सपा अपने विधायक रफीक अंसारी को कहां से मैदान में उतारती है। सपा-रालोद ने अब तक प्रत्याशियों की छह सूची जारी की है। इसमें से अब तक 40 की सूची में 30 प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल के हैं और प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के हैं। इन दस में से समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ का अपना एक प्रत्याशी बदला भी है।
इनकी पहली व दूसरी सूची में दस-दस तथा तीसरी सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम थे। चौथी में सात और पांचवीं व छठी सूची में दो-दो नाम हैं। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के साथ अभी तक 403 में से 40 का नाम घोषित किया है।
Edited By Dharmendra Pandey