Move to Jagran APP

अब सपा के खेमे में खलबली, SP के एमएलसी घनश्याम लोधी और शैलेन्द्र सिंह के साथ राम बहादुर भाजपा में शामिल

UP Vidhansabha Chunav 2022 भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए। वह तीन बार से समाजवादी पार्टी से एलएससी है। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:07 PM (IST)
अब सपा के खेमे में खलबली, SP के एमएलसी घनश्याम लोधी और शैलेन्द्र सिंह के साथ राम बहादुर भाजपा में शामिल
पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का दलबदल जारी है। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के सदस्य घनश्याम लोधी तथा शैलेन्द्र सिंह के साथ पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए। वह तीन बार से समाजवादी पार्टी से एलएससी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्षल स्वतंत्र देव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी से एमएलसी घनश्याम लोधी तथा बसपा से लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से प्रत्याशी रहे पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर को सदस्यता दिलाई। राम बहादुर नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

इनके साथ फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से समाजवादी पार्टी से इनके साथ पूर्व विधायक ओम प्रकाश तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद विजय प्रताप सिंह छोटू ने भी पार्टी की सदस्यता ली। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा पिछले सप्ताह सपा में शामिल हो गये थे। सपा ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इससे खफा ओम प्रकाश ने शनिवार को सपा से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी का स्वागत करने के साथ कहा कि सपा ने गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों को ब्रांड अम्बेसडर बना रखा है। अब तो भाजपा की पहली सूची आने के बाद उनकी निराशा साफ दिखने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.