Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: बारिश तथा ठंड में भी बढ़ा उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान, नेता मोर्चे पर सक्रिय

UP Chunav 2022 भाजपा की शुक्रवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होने के साथ कांग्रेस ने घोषणा पत्र भी सामने रखा। शनिवार को सुबह से ही बारिश होने के कारण बढ़ी ठंड के बीच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से भाजपा के प्रचार वाहनों को रवाना किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:16 AM (IST)
UP Chunav 2022: बारिश तथा ठंड में भी बढ़ा उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान, नेता मोर्चे पर सक्रिय
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर

लखनऊ, जेएनएन। बारिश के साथ शनिवार को बढ़ी ठंड के बीच में भी उत्तर प्रदेश की राजनीति का तापमान काफी बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर नेता काफी सक्रिय हो गए हैं। इसी कारण मौसम की ठंडक से थोड़ा बेपरवाह भी हो गए हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की शुक्रवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होने के साथ कांग्रेस ने घोषणा पत्र भी सामने रखा। शनिवार को सुबह से ही बारिश होने के कारण बढ़ी ठंड के बीच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से भाजपा के प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी बारिश में भाजपा कार्यालय में पहुंचे। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के दस फरवरी को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी जोरदार प्रचार अभियान की तैयारी में हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश ने इसके लिए शनिवार को लखनऊ के प्रचार वाहनों को रवाना किया है। लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी रवाना किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी थे।

गृह मंत्री अमित शाह का शनिवार को शामली और सीएम योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ व बुलंदशहर का दौरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज बिजनौर का दौरा है तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दिन में एक बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशाम्बी दौरे पर रहेंगे। वह शीतला माता के मंदिर में जाकर करेंगे पूजा-अर्चना करने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनको पार्टी ने प्रयागराज के सिराथू से उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को अलीगढ़ तथा बुलंदशहर का दौरा भी है। जहां पर मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में करीब 12 बजे अलीगढ़ में पीएसी बटालियन के हैलीपैड पर पहुचेंगे। इसके बाद दीनदयाल चिकित्सालय में कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के बाद मीडिया ब्रीफिंग करेंगे। अलीगढ़ के रघुनाथ पैलेस में उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का भी कार्यक्रम है। अलीगढ़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 2:30 बजे पुलिस लाइन बुलंदशहर पहुंचेंगे। उनका यहां पर भी कोविड के इंतजाम को परखने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब पांच बजे लखनऊ वापस होंगे।

भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह का शनिवार को शामली जिले का दौरा है। केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह शामली के कैराना में जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके शाममी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तमाम तैयारियां में जुटा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.