Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: अलीगढ़ शहर सीट से मुक्ता राजा होंगी भाजपा प्रत्याशी, वर्तमान विधायक की हैं पत्नी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 अलीगढ़ शहर सीट पर आखिरकार भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मौजूदा विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को प्रत्याशी बनाया गया है। संजीव राजा को एक मामले में दो साल की सजा स्थानीय अदालत ने सुनाई थी। वह जमानत पर हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 10:45 PM (IST)
UP Chunav 2022: अलीगढ़ शहर सीट से मुक्ता राजा होंगी भाजपा प्रत्याशी, वर्तमान विधायक की हैं पत्नी
अलीगढ़ शहर सीट पर आखिरकार भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण की लंबित छह में से एक सीट पर भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी। अलीगढ़ सीट पर वर्तमान विधायक की पत्नी मुक्ता राजा को टिकट दिया गया है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के बीच तीसरे और चौथे चरण के प्रत्याशियों पर चर्चा के साथ ही बची छह सीटों पर भी मंथन हुआ। इनमें से पहले चरण की अलीगढ़ सीट पर तो सहमति बन गई। अब दूसरे चरण की मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा, रामपुर की स्वार के साथ ही शाहजहांपुर की जलालाबाद, तिलहर और दादरौल सीट बाकी है। इन पर प्रत्याशी की घोषणा जल्द होनी है।

loksabha election banner

अलीगढ़ शहर सीट पर आखिरकार भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मौजूदा विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को प्रत्याशी बनाया गया है। 22 साल पहले संजीव राजा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व यातायात पुलिस से मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में राजा को दो साल की सजा स्थानीय अदालत ने सुनाई थी। वह जमानत पर हैं। अब मामला हाई कोर्ट में लंबित है, इस कारण पार्टी ने विधायक की पत्नी को मैदान में उतारा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.