Move to Jagran APP

बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या का दावा-सभी सीट पर जीतेंगे पार्टी के प्रत्याशी, हर समस्या का समाधान

UP Vidhansabha Chunav 2022 बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद डा. संघमित्रा मौर्या का दावा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पांचों सीट पर जीतेगी। यहां के गुन्नौर बिसौली सहसवान बिल्सी तथा बदायूं सदर की सीट से भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 05:22 PM (IST)
बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या का दावा-सभी सीट पर जीतेंगे पार्टी के प्रत्याशी, हर समस्या का समाधान
बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद डा. संघमित्रा मौर्या

लखनऊ, जेएनएन। बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद तथा भाजपा को छोडऩे वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डा. संघमित्रा मौर्या ने अपने संसदीय क्षेत्र से पार्टी के सभी प्रत्याशियों की सुनिश्चित जीत का वादा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजनीति में अपना आदर्श मानने वाली संघमित्रा मौर्या ने अन्य विषयों पर दो टूक कहा कि हर समस्या का समाधान है।

loksabha election banner

बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद डा. संघमित्रा मौर्या का दावा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पांचों सीट पर जीतेगी। यहां के गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी तथा बदायूं सदर की सीट से भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम को जमकर सराहा और कहा कि पिछड़ों को सम्मान न मिलने की बात उनके पास तक पहुंच गई है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से ही उनकी बेटी भाजपा सांसद डा संघमित्रा मौर्य अपने बयानों से चर्चा में थीं। उन्होंने मंगलवार को बदायू में भाजपा के विधानसभा के प्रत्याशियों का प्रचार किया। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में पिछड़ों का सम्मान नहीं होने के आरोप के बयान पर उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में जमीन आसमान का अंतर है। मैंने जो आवाज उठाई, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में समाधान की उम्मीद है। अपर्णा बिष्ट यादव के भाजपा में आने पर अपनी पोस्ट पर उन्होंने सफाई दी कि मैंने फेसबुक पर टिप्पणी करने वालों से पूछा था कि बेटी पर सवाल उठाने वाले अब मौन क्यों साध रहे।

संघमित्रा ने कहा कि बदायूं की चारों सीट पर भाजपा के प्रत्याशी काफी मेहनत कर रहे हैं। संगठन का भी हमको पूरा सहयोग मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से जनता काफी खुश तथा संतुष्ट है। हमको पता है कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.