Move to Jagran APP

रंग बदलती राजनीति: अवतार सिंह भड़ाना का यू टर्न, गुड्डू पंडित ने सपा छोड़ी तो सहारनपुर के इमरान मसूद के सुर बदले

UP Chunav 2022 उत्तर प्रदेश हैरान कर देने वाली घटनाओं से भरा हुआ राज्य है। यहां पर बीते दो हफ्ते से शुरू नेताओं की चाल तथा रंग बदलने का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। अभी भी यहां पर परदे के पीछे बहुत कुछ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:28 PM (IST)
रंग बदलती राजनीति: अवतार सिंह भड़ाना का यू टर्न, गुड्डू पंडित ने सपा छोड़ी तो सहारनपुर के इमरान मसूद के सुर बदले
यहां पर परदे के पीछे बहुत कुछ है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दस फरवरी को पहले चरण से पहले तक उलटफेर तथा हैरत करने वाले निर्णय होते रहेंगे। जेवर से सपा-रालोद के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने यू टर्न लिया है तो दो जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले बुलंदशहर के डिबाई के दबंग गुड्डू पंडित का अब मोहभंग हो गया है। उधर कांग्रेस से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में जाने की जुगत में लगे सहारनपुर के इमरान मसूद का भी अब समाजवादी पार्टी का विद्रोह करने का इरादा बदल गया है।

loksabha election banner

देश को सबसे अधिक सांसद देने के साथ ही सर्वाधिक 403 विधानसभा क्षेत्र वाला उत्तर प्रदेश राजनीतिक जटिलताओ और हैरान कर देने वाली घटनाओं से भरा हुआ राज्य है। यहां पर बीते दो हफ्ते से शुरू नेताओं की चाल तथा रंग बदलने का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। अभी भी यहां पर परदे के पीछे बहुत कुछ है।

अवतार सिंह भड़ाना का यू टर्न

भारतीय जनता पार्टी से विधायकी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाले मेरठ तथा फरीदाबाद से पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का यू टर्न हो गया है। सपा-रालोद के टिकट पर जेवर से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के गुरुवार को चुनाव ना लडऩे का एलान कर दिया था। यह कोरोना संक्रमण का हवाला दे रहे थे। इनके भाई करतार सिह भड़ाना को बसपा ने प्रत्याशी बनाया है।

इसके एक दिन बाद यानी शुक्रवार को अवतार सिंह भड़ाना ने यू टर्न ले लिया। भड़ाना ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे कोई भी मैदान हो। समाज के लिए, उनके अधिकारों के लिए तथा गरीबों के लिए वीरता से जंग लड़ी है। कोरोना के शुरुआती लक्षण थे लेकिन अब रिपोर्ट में कोरोना नहीं है। अपनों के लिए चुनाव लड़ूंगा।

सिर्फ बीस दिन ही सपा में रहे गुड्डू पंडित

बुलंदशहर के डिबाई से बहुजन समाज पार्टी से 2012 में विधायक रहे दबंग भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित बीती दो जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उनको सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। गुड्डू पंडित को भरोसा था कि समाजवादी पार्टी उनको डिबाई से प्रत्याशी घोषित करेगी। डिबाई से राष्ट्रीय लोकदल ने सुनीता शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया तो गुड्डू पंडित का समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो गया।

भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया है। डिबाई सीट से टिकट नहीं मिलने पर गुड्डू पंडित ने भले ही समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया है, लेकिन अब वह डिबाई से शिवसेना के टिकट चुनाव लड़ेंगे। गुड्डू पंडित के भाई और शिकारपुर के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने भी उनसे पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की गिनती बाहुबली विधायकों में होती है और वो ब्राह्मण चेहरा भी है। गुड्डू पंडित तो बुलंदशहर, डिबाई और अनूपशहर सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी में थे।

सपा ने दूर कर दी इमरान मसूद की नाराजगी

कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थाम चुके पूर्व विधायक इमरान मसूद की टिकट न मिलने को लेकर चल रही नाराजगी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद दूर हो गई। इमरान मसूद टिकट की राजनीति से फिलहाल बाहर हैं। सहारनपुर और आसपास के कई जिलों में उनके प्रभाव को ध्यान में रखने के साथ ही उनकी नाराजगी दूर करने के लिए अखिलेश यादव ने संतुलन साधने का प्रयास करते हुए कुछ कदम उठाए। माना जा रहा था कि इमरान मसूद आजाद समाज पार्टी या फिर बसपा या ओवैसी की पार्टी से नकुड़ से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

इसी बीच समाजवादी पार्टी ने इमरान के करीबी डा. रागिब अंजुम को सहारनपुर में सपा जिलाध्यक्ष घोषित किया। इमरान के खास माने जाने वाले विवेककांत को रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट पर रालोद से प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष पद से हटे चौधरी रुद्रसेन को सपा का प्रदेश सचिव नामित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इमरान को भरोसा दिया गया है कि सरकार बनने की स्थिति में उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा अथवा अन्य सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा। इमरान मसूद ने बताया कि सपा अध्यक्ष से मुलाकात हुई, उन्होंने बड़ा सम्मान दिया। उनके आदेश पर सपा प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़वाएंगे। मैंने उनसे कोई मांग नहीं रखी, सारे निर्णय उनके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.