Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सीएम फेस होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, दिया स्पष्ट संकेत, जानें क्‍या कहा

UP Vidhan Sabha Election 2022 पत्रकारों के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा के बारे में पूछने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 04:37 PM (IST)
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सीएम फेस होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, दिया स्पष्ट संकेत, जानें क्‍या कहा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद के बारे में कयासों को विराम दे दिया।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर शुक्रवार को तस्वीर साफ हो गई है। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद के बारे में कयासों को विराम दे दिया।

loksabha election banner

पत्रकारों के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा के बारे में पूछने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है। मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल है, तो मेरा ही चेहरा सबसे अधिक दिख रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी के सभी नेता सामूहिक रूप से पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के प्रयास में लगे हैं। उत्तराखंड में भी परिणाम हमारे पक्ष में रहेंगे। उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के प्रत्याशी काफी अच्छा चुनाव लड़ेंगे। जिससे कि लोगों को कुछ अप्रत्याशित परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

प्रियंका गांधी ने चुनाव बाद किसी राजनीतिक दल को समर्थन देकर सरकार में शामिल होने के सवाल पर कहा कि जब ऐसी परिस्थितियां आएंगी तब यह तय किया जाएगा। अगर ऐसी परिस्थिति आएगी और हम किसी गठबंधन की सरकार में शामिल होंगे या समर्थन करेंगे तो हम चाहेंगे कि हमने जो एजेंडा महिलाओं और युवाओं के लिए आप सबके सामने बताया वो पूरा कराएंगे। हम चाहेंगे कि वो एजेंडा पूरा हो और शायद वो एक शर्त होगी हमारी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम तो उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के प्रयास में हैं। हमको भरोसा है कि हम सफल भी रहेंगे। हम भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं। आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों। भविष्य की बातें हों ताकि उत्तर प्रदेश का भविष्य उच्जवल हो सके। उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है। इसी कारण यहां से बड़ा बदलाव जरूरी है।

यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: कांग्रेस के भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र में आठ बिंदुओं पर फोकस, राहुल गांधी बोले- सिर्फ कांग्रेस ही बड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल संग प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.