Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Congress Candidates First List अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 04:19 PM (IST)
UP Chunav 2022: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की संभावना के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम है।

prime article banner

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। माखी दुष्कर्म कांड पीड़ता की मां को कांग्रेस ने उन्नाव की सदर सीट से टिकट दिया है। उन्नाव में सदर से माखी दुष्कर्म पीडि़ता की मां आशा सिंह, मोहान से मधु रावत तथा बांगरमऊ से आरती बाजपेई को टिकट दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। हमने आज 125 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है। उसमें 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि हमारा कैंडीडेट संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हो।

प्रियंका ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव के माखी कांड की पीडि़ता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता में उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ। उनके परिवार को बर्बाद किया गया, अब वह वहीं सत्ता हासिल करें। हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है। सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताडि़त किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है। हमने प्रयास किया है कि हमारा कैंडीडेट संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हो।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची एक नया संदेश भी है। हमने 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ ही 40 प्रतिशत युवाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए हैं, उसमें कुछ पत्रकार हैं तो एक-दो अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

कांग्रेस ने उन्नाव सदर से माखी कांड की पीडि़ता की मां आशा सिंह को तो चर्चित लखीमपुर के चीरहरण कांड की पीडि़ता रितु सिंह को मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। नोएडा से पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है। सलमान खुर्शीद की पत्नी की लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से, कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा मोना को प्रतापगढ़ के रामपुर खास से टिकट मिला है।एटा से गुंजन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता की मां आशा सिंह को सदर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई को बांगरमऊ से और मधु रावत को मोहान से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने मेरठ के हस्तिनापुर से अर्चना गौतम और किठौर से बबिता गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी में पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल चुनाव लड़ेंगे। बागपत में छपरौली सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी को टिकट दिया गया है। सोनभद्र से उम्भा नरसंहार कांड में प्रभावित आदिवासी रामराज गोंड को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने सीतापुर से समीना, सम्भल से निदा अहमद, प्रयागराज दक्षिण से अल्पना निषाद, लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भीड़ से अपमानित रितु सिंह, शाहजहांपुर में आशा बहुओं के आंदोलन में शामिल होने वाली पूनम पाण्डेय तथा लखनऊ में सीएए आंदोलन में तोडफ़ोड़ की आरोपित सदफ जाफर को लखनऊ मध्य से प्रत्याशी बनाया गया है। जालौन के कालपी से पूर्व विधायक उमा कांति तथा उरई सुरक्षित सीट से पूर्व अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी को टिकट दिया गया है। उमाकांति जिले की पहली महिला विधायक बनी थी। शाहजहांपुर के जलालाबाद से गुरुमीत कौर तथा सीतापुर शबीना को मैदान में उतारा गया है।

125 उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रम - विधानसभा सीट - प्रत्याशी

1.    नजीबाबाद -- हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।

2.     नगीना -- हेनरीता राजीव सिंह।

3.     नेहतौर -- मीनाक्षी सिंह।

4.     मुरादाबाद ग्रामीण -- मोहम्मद नदीम।

5.     मुरादाबार नगर -- मोहम्म रिजवान कुरैशी।

6.     असमोली -- हाजी मरघूब आलम।

7.     संभल -- निदा अहमद।

8.     स्वार -- हैदर अली खान।

9.     चमरौआ -- यूसुफ अली यूसुफ।

10.   बिलासपुर -- संजय कपूर।

11.    रामपुर -- काजिम अली खान।

12.   धनौरा -- समर पाल सिंह।

13.   अमरोहा -- सलीम खान।

14.    हस्तिनापुर -- अर्चना गौतम।

15.    किठौर -- बबिता गुर्जर।

16.   छपरौली -- यूनुस चौधरी।

17.   लोनी -- यामीन मलिक।

18.   मुरादनगर -- बिजेंद्र यादव।

19.   गाजियाबाद -- सुशांत गोयल।

20.   गढ़मुक्तेश्वर -- आभा चौधरी।

21.   नोएडा -- पंखुड़ी पाठक।

22.   दादरी -- दीपक भाटी चोटीवाला।

23.   जेवर -- मनोज चौधरी।

24.   बरौली -- गौरंग देव चौहान।

25.   अतरौली -- धर्मेंद्र कुमार।

26. कोल -- विवेक बंसल।

27. अलीगढ़ -- मोहम्मद सलमान इम्तियाज।

28. गोर्द्घन -- दीपक चौधरी।

29. मथुरा -- प्रदीप माथुर।

30. बलदेव -- विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।

31. एम्मादपुर -- शिवानी सिंह बघेल।

32. आगरा दक्षिण -- अनुज शर्मा।

33. आगरा उत्तर -- विनोद कुमार बंसल।

34. आगरा देहात -- उपेंद्र सिंह।

35. खैरागढ़ -- रामनाथ सिकरवार।

36. फतेहाबाद -- होतम सिंह निषाद।

37. बाह -- मनोज दीक्षित।

38. टुंडला -- योगेश दिवाकर।

39. जसराना -- विजय नाथ सिंह वर्मा।

40. शिकोहाबाद -- शशि शर्मा।

41. सिरसागंज -- प्रतिमा पाल।

42. एटा -- गुंजन मिश्रा।

43. मैनपुरी -- विनीता शाक्य।

44. करहल -- ज्ञानवती यादव।

45. बिसौली -- प्रज्ञा यशोदा।

46. बदायूं -- रजिनी सिंह।

47. बहेरी -- संतोष भारती।

48. मीरगंज -- मोहम्मद इलियास।

49. बरेली कैंट -- सुप्रिया अरोन।

50. आंवला -- ओमवीर यादव।

51. बरखेरा -- हरप्रीत सिंह छब्बा।

52. पूरनपुर -- ईश्वर दयाल पासवान।

53. जलालाबाद -- गुरमीत सिंह।

54. तिहार -- रजनीश कुमार गुप्ता।

55. पवायां -- अनुज कुमारी।

56. ददरौली -- तनवीर सफदर।

57. सहारनपुर -- पूरन पांडेय।

58. मोहम्मदी -- रितु सिंह।

59. सीतापुर -- शमीना शफीक।

60. बांगरमऊ -- आरती वाजपेयी।

61. बिसवां -- अभिनव भार्गव।

62. मोहान -- मधु रावत।

63. उन्नाव -- आशा सिंह।

64. बख्शी का तालाब -- ललन कुमार।

65. सरोजनी नगर -- रुद्र दमन सिंह।

66. लखनऊ मध्य -- सदफ जफर।

67. लखनऊ कैंट -- दिलप्रीत सिंह।

68. मोहनलालगंज -- ममता चौधरी।

69. बछरावां -- सुशील पासी।

70. तिलोई -- प्रदीप सिंघल।

71. सलोन -- अर्जुन पासी।

72. जगदीशपुर -- विजय पासी।

73. कादीपुर -- निकलेश सरोज।

74. फर्रुखाबाद -- लुईस खुर्शीद।

75. औरैया -- सरिता दोहरे।

76. बिल्हौर -- ऊषा रानी कोरी।

77. आर्य नगर -- प्रमोद कुमार जायसवाल।

78. किदवई नगर -- अजय कपूर।

79. कानपुर कैंट -- सोहैल अख्तर अंसारी।

80. महाराजपुर -- कनिष्का पांडेय।

81. कालपी -- उमाकांती।

82. ओरई -- उर्मिला सोनकर खाबरी।

83. महोबा -- सागर सिंह।

84. मानिकपुर -- रंजना भरतियाल पांडेय।

85. हुसैनगंज -- शिवाकांत तिवारी।

86. रामपुर खास -- आराधना मिश्रा मोना।

87. बाबागंज -- बीना रानी।

88. प्रतापगढ़ -- नीरज त्रिपाठी।

89. मंझनपुर -- अरुण कुमार विद्यार्थी।

90. फाफामऊ -- दुर्गेश पांडेय।

91. इलाहाबाद उत्तर -- अनुग्रह नारायण सिंह।

92. इलाहाबाद दक्षिण -- अल्पना निषाद।

93. बारा -- मंजू संत।

94. राम नगर -- ज्ञानेश शुक्ला।

95. जैदपुर -- तनुज पूनिया।

96. दरियाबाद -- चित्रा वर्मा।

97. हैदरगढ़ -- निर्मला चौधरी।

98. उतरौला -- धीरेंद्र प्रताप सिंह।

99. गोंडा -- रमा कश्यप।

100. डुमरियागंज -- कांती पांडेय।

101. हरैया -- लबोनी सिंह।

102. रुदौली -- बसंत चौधरी।

103. फरेंदा -- वीरेंद्र चौधरी।

104. महाराजगंज -- आलोक प्रसाद।

105. पनियारा -- शारदेंदु कुमार पांडेय।

106. खजनी -- रजनी देवी।

107. पडरौना -- मनीष जायसवाल।

108. तमकुही राज -- अजय कुमार लल्लू।

109. रुद्रपुर -- अखिलेश प्रताप सिंह।

110. रामपुर कारखाना -- शेहला अहरारी।

111. भाटपर रानी -- केशव चंद यादव।

112. बरहज -- रामजी गिरी।

113. सगरी -- राणा खातून।

114. आजमगढ़ -- प्रवीण कुमार सिंह।

115. निजामाबाद -- अनिल कुमार यादव।

116. मेहनगर -- निर्मला भारती।

117. मधुबन -- अमरेश चंद्र पांडेय।

118. मोहम्मदाबाद गोहना -- बनवारी लाल।

119. जखनियां -- सुनील राम।

120. गाजीपुर -- लौटनराम निषाद।

121. सकलडीह -- देवेंद्र प्रताप सिंह।

122. पिंडरा -- अजय राय।

123. रोहनियां -- राजेश्वर पटेल।

124. छानबे -- भगवती प्रसाद चौधरी।

125. ओबरा -- राम राज गोंड।

यह भी पढ़ेंः उपद्रव की आरोपित महिला सदफ जाफर को कांग्रेस ने दिया टिकट, लखनऊ मध्य से प्रत्याशी

प्रयागराज मंडल की आठ सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रयागराज मंडल की आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिया। इनमें प्रतापगढ़ जनपद की रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा मोना, बाबागंज से बीनारानी और प्रतापगढ़ सदर सीट से नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से अरुण कुमार विद्यार्थी भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र से महिला प्रत्याशी दुर्गेश पांडेय, शहर उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह, शहर दक्षिणी से अल्पना निषाद और बारा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी मंजू संत को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: दल बदल पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- इन सब प्रकरणों से किसी पार्टी को घबराना नहीं चाहिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.