UP Chunav 2022: बसपा ने पहले चरण के लिए 12 और नाम घोषित किये, छह प्रत्याशी बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार रात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 15 जनवरी को पहले चरण के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है, तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने इस बार अलग ही रणनीति के तहत उम्मीदवारों को उतरना शुरू किया है। पार्टी की ओर से विधानसभा सीटों पर सीधे उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में बसपा ने बुधवार को 12 और प्रत्याशी घोषित किए। इससे पहले मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर 15 जनवरी को 53 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।
बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार रात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 15 जनवरी को पहले चरण के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। पहले चरण में 58 सीटों पर चुनाव होना है। पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें पहली लिस्ट में शामिल सात प्रत्याशियों को बदला गया है जबकि बची हुई पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।
बहुजन समाज पार्टी की दूसरी सूची में खतौली से माजिद सिद्दीकी की जगह करतार सिंह भड़ाना, गाजियाबाद से सुरेश बंसल के स्थान पर कृष्ण कुमार शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। गढ़मुक्तेश्वर से मोहम्मद आरिफ के स्थान पर मदन चौहान और खैर (सुरक्षित) सीट पर प्रेमपाल सिंह जाटव की बजाय चारुकेन केन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मथुरा सीट से जगजीत चौधरी की जगह सतीश कुमार शर्मा, एत्मादपुर से सर्वेश बघेल के स्थान पर प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल और आगरा उत्तरी सीट से मुरारी लाल गोयल की जगह शब्बीर अब्बास को प्रत्याशी बनाया गया है।
Bahujan Samaj Party releases names of remaining candidates from first list. pic.twitter.com/ZLJdnxkIW1— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2022
बसपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में ये नाम
- विधान सभा क्षेत्र : प्रत्याशी
- थानाभवन : जहीर मलिक
- खतौली : करतार सिंह भड़ाना
- मेरठ शहर : मोहम्मद दिलशाद
- बागपत : अरुण कसाना
- साहिबाबाद : अजीत कुमार पाल
- गाजियाबाद : कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ केके शुक्ला
- गढ़मुक्तेश्वर : मदन चौहान
- बुलंदशहर : मोबीन कल्लू कुरैशी
- खैर (अजा) : चारुकेन केन
- मथुरा : सतीश कुमार शर्मा उर्फ एसके शर्मा
- एत्मादपुर : प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल
- आगरा उत्तरी : शब्बीर अब्बास