UP Chunav 2022: भाजपा के अब तक घोषित 195 उम्मीदवारों में दिखी पार्टी की सधी रणनीति, जानें- टिकट में किसे मिली प्राथमिकता
UP BJP Candidate List 2022 भाजपा के अब तक गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम की विशेष घोषणा के अलावा पहले दूसरे तीसरे और चौथे चरण की कुल 231 में से 195 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गहन मंथन के बाद प्रत्याशी मैदान में उतार रही भाजपा एक सधी रणनीति के साथ कदम बढ़ाती दिख रही है। पिछले दिनों केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सहमति बनने के बाद शुक्रवार को पार्टी ने 85 उम्मीदवार और घोषित कर दिए। इसमें भी दलित-पिछड़ों को आगे लेकर चलने की नीति के साथ महिला और युवाओं पर दांव लगाने की रणनीति नजर आ रही है। दलबदल कर भाजपाई हुए नेताओं पर भरोसा जताया है तो अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर टिकट थमाकर सत्ताधारी दल ने यह संदेश भी दे दिया है कि सत्ताविरोधी लहर की आशंका उसकी सोच में कहीं नहीं है।
वर्ष 2022 के महासमर के लिए भाजपा ने तीसरे और चौथे चरण की कुल 118 सीटों में से 82 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। सूची में दूसरे चरण की तिलहर, दादरौल और जलालाबाद सहित कुल 85 नाम हैं। इस तरह अब तक गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम की विशेष घोषणा के अलावा पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण की कुल 231 में से 195 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इसमें एक-दो प्रत्याशी गठबंधन में शामिल दलों के भी हैं। इन 85 प्रत्याशियों की सूची से भी भाजपा ने वही संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी के पिछड़ा, बसपा के दलित और कांग्रेस के युवा-महिला दांव पर उसकी पैनी नजर है और काट की रणनीति भी।
पहली सूची में 60 प्रतिशत दलित और पिछड़ों को स्थान देने वाली भाजपा ने वही संतुलन बनाए रखा है। नई सूची में 60 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व बरकरार रखते हुए 49 दलित-पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पंद्रह महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर आधी आबादी को साथ लेकर चलने का भरपूर प्रयास किया है। इसी तरह बड़ी संख्या में युवाओं को चुनावी समर में उतारा गया है। खास बात है कि पहली सूची से ही भाजपा ने उन अटकलों को विराम दे दिया था कि इस बार सत्ताविरोधी लहर का असर कम करने के लिए बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटेगी, लेकिन पार्टी ने बहुत कम ही प्रत्याशी बदले। इस बार भी पुरानों पर कैंची न के बराबर चली है।
बागी विधायक विनय की बेटी पर दांव, बदले 12 टिकट : भाजपा ने कुल 12 विधायकों के टिकट बदले हैं। बिधूना के बागी विधायक विनय शाक्य की जगह उनकी बेटी रिया शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा की जगह सपा छोड़कर आईं सलोना कुशवाहा को टिकट मिला है। सपा में गए शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा के स्थान पर ओमप्रकाश वर्मा, धौराहरा के बागी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के बदले विनोद शंकर अवस्थी, जबकि बिल्हौर विधायक भगवती प्रसाद सागर के सपा में जाने पर राहुल बच्चा सोनकर ने टिकट पाया है। उम्र अधिक होने पर बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न कारणों से हाथरस विधायक हरिशंकर माहौर की जगह अंजुला माहौर, जसराना विधायक रामगोपाल लोधी के बदले मानवेंद्र सिंह लोधी, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत की जगह स्वामी प्रवक्तानंद, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल को बदलकर अलका अर्कवंशी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाह के बदले अजय पटेल और नरैनी विधायक राजकरन कबीर का टिकट ओममनी वर्मा को मिला है।
दल बदलने वाले भी लिए हाथों-हाथ : पुरानों पर भरोसे के साथ भगवा खेमे के नए मेहमान भी टिकट पाने में सफल रहे हैं। बसपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को सादाबाद, कांग्रेस से आईं विधायक अदिति सिंह को रायबरेली, सपा का दामन छोड़कर आए नितिन अग्रवाल को हरदोई, सपा से आए मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को सिरसागंज और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हुए आइपीएस अधिकारी असीम अरुण को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है।
यह रही अब तक घोषित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
- क्रम संख्या - विधानसभा क्षेत्र - प्रत्याशी का नाम
- 1. गोरखपुर शहर : योगी आदित्यनाथ
- 2. सिराथू : केशव प्रसाद मौर्य
- 3. कैराना : मृगांका सिंह
- 4. थाना भवन : सुरेश राणा
- 5. शामली : तेजेंद्र सिंह निर्वाल
- 6. बुढ़ाना : उमेश मलिक
- 7. चरथावल : सपना कश्यप
- 8. पुरकाजी (सुरक्षित) : प्रमोद उटवाल
- 9. मुजफ्फर नगर : कपिलदेव अग्रवाल
- 10. खतौली : विक्रम सैनी
- 11. मीरापुर : प्रशांत गुर्जर
- 12. सिवाल खास : मनेंद्र पाल सिंह
- 13. सरधना : संगीत सोम
- 14. हस्तिनापुर (सुरक्षित) : दिनेश खटिक
- 15. किठौर : सत्यवीर त्यागी
- 16. मेरठ कैंट : अमित अग्रवाल
- 17. मेरठ : कमल दत्त शर्मा
- 18. मेरठ दक्षिण : सोमेंद्र तोमर
- 19. छपरौली : सहेंद्र सिंह रमाला
- 20. बड़ौत : कृष्णपाल सिंह मलिक
- 21. बागपत : योगेश धामा
- 22. लोनी : नंद किशोर गुर्जर
- 23. मुरादनगर : अजित पाल त्योगी
- 24. साहिबाबाद : सुनील शर्मा
- 25. गाजियाबाद : अतुल गर्ग
- 26. मोदी नगर : डा. मंजू सिवाच
- 27. धौलाना : धर्मेश तोमर
- 28. हापुड़ (सुरक्षित) : विजय पाल आढ़ती
- 29. गढ़मुक्तेश्वर : हरेंद्र सिंह तेवतिया
- 30. नोएडा : पंकज सिंह
- 31. दादरी : तेजपाल सिंह नागर
- 32. जेवर : धीरेंद्र सिंह
- 33. सिकंदराबाद : लक्ष्मीराज सिंह
- 34. बुलंदशहर : प्रदीप चौधरी
- 35. स्याना : देवेंद्र सिंह लोधी
- 36. अनूपशहर : संजय शर्मा
- 37. डिबाई : सीपी सिंह
- 38. शिकारपुर : अनिल शर्मा
- 39. खुर्जा (सुरक्षित) : मीनाक्षी सिंह
- 40. खैर (सुरक्षित) : अनूप प्रधान वाल्मीकि
- 41. बरौली : ठाकुर जयवीर सिंह
- 42. अतरौली : संदीप सिंह
- 43. छर्रा : रवींद्र पाल सिंह
- 44. कोल : अनिल पारासर
- 45. इगलास (सुरक्षित) : राजकुमार सहयोगी
- 46. छाता : चौधरी लक्ष्मी नारायण
- 47. मांट : राजेश चौधरी
- 48. गोवर्धन : ठाकुर मेघश्याम सिंह
- 49. मथुरा : श्रीकांत शर्मा
- 50. बल्देव (सुरक्षित) : पूरन प्रकाश जाटव
- 51. एत्मादपुर : डा. धर्मपाल सिंह
- 52. आगरा कैंट (सुरक्षित) : डा. जीएस धर्मेश
- 53. आगरा दक्षिण : योगेंद्र उपाध्याय
- 54. आगरा उत्तर : पुरुषोत्तम खंडेलवाल
- 55. आगरा ग्रामीण (सुरक्षित) : बेबी रानी मौर्य
- 56. फतेहपुर सीकरी : चौधरी बाबूलाल
- 57. खैरागढ़ : भगवान सिंह कुशवाहा
- 58. फतेहाबाद : छोटेलाल वर्मा
- 59. बाह : रानी पक्षालिका
- 60. बेहट : नरेश सैनी
- 61. नकुड़ : मुकेश चौधरी
- 62. सहारनपुर नगर : राजीव गुंबर
- 63. सहारनपुर : जगपाल सिंह
- 64. देवबंद : बृजेश सिंह रावत
- 65. रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) : देवेंद्र निम
- 66. गंगोह : कीरत सिंह गुर्जर
- 67. नजीबाबाद : कुंवर भारतेंद्र सिंह
- 68. नगीना (सुरक्षित) : डा. यशवंत
- 69. बरहापुर : सुशांत सिंह
- 70. धामपुर : अशोक कुमार राणा
- 71. नौगावां सादात : दवेंद्र नागपाल
- 72. अमरोहा : श्रीराम सिंह सैनी
- 73. हसनपुर : महेन्द्र सिंह खड़गवंशी
- 74. गुन्नौर : अजीत कुमार (राजू यादव)
- 75. बिसौली (सुरक्षित) : कुशाग्र सागर
- 76. सहसवान : डीके भारद्वाज
- 77. बिल्सी : हरीश शाक्य
- 78. बदायूं : महेश गुप्ता
- 79. शेखूपुर : धर्मेंद्र शाक्य
- 80. दातागंज : राजीव सिंह (बब्बू भैया)
- 81. मीरगंज : डा. डीसी वर्मा
- 82. नवाबगंज : डा. एमपी आर्य गंगवार
- 83. फरीदपुर (सुरक्षित) : डा. श्याम बिहारी लाल
- 84. बिथरी चैनपुर : डा. राघवेंद्र शर्मा
- 85. बरेली : डा. अरुण सक्सेना
- 86. बरेली कैंट : संजीव अग्रवाल
- 87. आंवला : धर्मपाल सिंह
- 88. कटरा : वीर विक्रम सिंह
- 89. पुवायां (सुरक्षित) : चेतराम पासी
- 90. शाहजहांपुर : सुरेश खन्ना
- 91. नहटौर (सुरक्षित) : ओम कुमार
- 92. बिजनौर : सूची मौसम चौधरी
- 93. चांदपुर : कमलेश सैनी
- 94. नुरपूर : सीपी सिंह
- 95. कांठ : राजेश कुमार चुन्नू
- 96. मुरादाबाद देहात : कृष्णकांत मिश्रा
- 97. मुरादाबाद नगर : रितेश गुप्ता
- 98. कुंदरकी : कमल प्रजापति
- 99. बिलारी : परमेश्वर लाल सैनी
- 100. चंदौसी (सुरक्षित) : गुलाबो देवी
- 101. असमौली : हरेंद्र सिंह (रिंकू)
- 102. संभल : राजेश सिंघल
- 103. चमरौआ : मोहन कुमार लोधी
- 104. बिलासपुर बलदेव सिंह औलख
- 105. रामपुर : आकाश सक्सेना
- 106. मिलक (सुरक्षित) : राजबाला
- 107. धनौरा (सुरक्षित) : राजीव तरारा
- 108. अलीगढ़ : मुक्ता राजा
- 109. हाथरस (सुरक्षित) : अंजुला माहोर
- 110. सादाबाद : रामवीर उपाध्याय
- 111. सिकंदरा राऊ : वीरेंद्र सिंह राणा
- 112. टूंडला (सुरक्षित) : प्रेमपाल सिंह धनगर
- 113. जसराना : मानवेंद्र सिंह लोधी
- 114. फिरोजाबाद : मनीष असीजा
- 115. शिकोहाबाद : ओम प्रकाश वर्मा निषाद
- 116. सिरसागंज : हरिओम यादव
- 117. कासगंज : देवेंद्र सिंह लोधी
- 118. अलीगंज : सत्यपाल सिंह राठौर
- 119. एटा : विपिन वर्मा डेविड
- 120. मैनपुरी : जयवीर सिंह
- 121. भोगांव : रामनरेश अग्निहोत्री
- 122. पीलीभीत : संजय गंगवार
- 123. बरखेड़ा : स्वामी प्रवक्तानंद
- 124. पूरनपुर (सुरक्षित) : बाबूराम पासवान
- 125. बीसलपुर : विवेक वर्मा
- 126. जलालाबाद : हरी प्रकाश वर्मा
- 127. तिलहर : सलोना कुशवाहा
- 128. ददरौल : मानवेंद्र सिंह
- 129. पलिया : हरविंदर रोमी साहनी
- 130. निघासन : शशांक वर्मा
- 131. गोला गोरखनाथ : अरविंद गिरि
- 132. श्रीनगर (सुरक्षित) : मंजू त्यागी
- 133. धौरहरा : विनोद शंकर अवस्थी
- 134. लखीमपुर : योगेश वर्मा
- 135. कस्ता (सुरक्षित) : सौरभ सिंह सोनू
- 136. मोहम्मदी : लोकेंद्र प्रताप सिंह
- 137. हरगांव (सुरक्षित) : सुरेश राही
- 138. लहरपुर : सुनील वर्मा
- 139. सेवता : ज्ञान तिवारी
- 140. महमूदाबाद : आशा मौर्य
- 141. मिश्रिख (सुरक्षित) : रामकृष्ण भार्गव
- 142. सवायजपुर : माधवेंद्र प्रताप रानू
- 143. शाहाबाद : रजनी तिवारी
- 144. हरदोई : नितिन अग्रवाल
- 145. गोपामऊ (सुरक्षित) : श्याम प्रकाश
- 146. सांडी (सुरक्षित) : प्रभाष वर्मा
- 147. बिलग्राम-मल्लावां : आशीष सिंह आशु
- 148. बालामऊ (सुरक्षित) : रामपाल वर्मा
- 149. संडीला : अलका अर्कवंशी
- 150. बांगरमऊ : श्रीकांत कटियार
- 151. सफीपुर (सुरक्षित) : बंबालाल दिवाकर
- 152. मोहान (सुरक्षित) : बृजेश रावत
- 153. उन्नाव : पंकज गुप्ता
- 154. पुरवा : अनिल सिंह
- 155. हरचंदपुर : राकेश सिंह
- 156. रायबरेली : अदिति सिंह
- 157. अमृतपुर : सुशील कुमार शाक्य
- 158. फर्रुखाबाद : मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी
- 159. भोजपुर : नागेंद्र सिंह राठौर
- 160. छिबरामऊ : अर्चना पांडेय
- 161. तिर्वा : कैलाश सिंह राजपूत
- 162. कन्नौज (सुरक्षित) : असीम अरुण आइपीएस
- 163. इटावा : सरिता भदौरिया
- 164. बिधूना : रिया शाक्य
- 165. दिबियापुर : लाखन सिंह राजपूत
- 166. अकबरपुर रनिया : प्रतिभा शुक्ला
- 167. सिकंदरा : अजीत पाल
- 168. बिल्हौर (सुरक्षित) : राहुल बच्चा सोनकर
- 169. बिठूर : अभिजीत सांगा
- 170. कल्याणपुर : नीलिमा कटियार
- 171. गोविंदनगर : सुरेंद्र मैथानी
- 172. सीसामऊ : सलिल बिश्नोई
- 173. आर्य नगर : सुरेश अवस्थी
- 174. किदवई नगर : महेश त्रिवेदी
- 175. कानपुर कैंट : रघुनंदन भदौरिया
- 176. महाराजपुर : सतीश महाना
- 177. माधोगढ़ : मूलचंद्र निरंजन
- 178. उरई (सुरक्षित) : गौरीशंकर वर्मा
- 179. बबीना : राजीव पारीछा
- 180. झांसी नगर : रवि शर्मा
- 181. गरौठा : जवाहर राजपूत
- 182. ललितपुर : रामरतन कुशवाहा
- 183. महरौनी (सुरक्षित) : मनोहर लाल मन्नू कोरी
- 184. राठ (सुरक्षित) : मनीषा अनुरागी
- 185. महोबा : राकेश गोस्वामी
- 186. चरखारी : बृजभूषण राजपूत
- 187. बबेरू : अजय पटेल
- 188. नरैनी (सुरक्षित) : ओममनी वर्मा
- 189. बांदा : प्रकाश द्विवेदी
- 190. फतेहपुर : विक्रम सिंह
- 191. अयाहशाह : विकास गुप्ता
- 192. हुसैनगंज : रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी
- 193. खागा (सुरक्षित) : कृष्णा पासवान