Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी में, आगरा में मंथन और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को आगरा में अलग-अलग बैठकों में लगभग 40 विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। वह शाम को बरेली में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:46 AM (IST)
UP Chunav 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी में, आगरा में मंथन और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास के लिए यूपी आ रहे हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव के चलते सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वह आगरा में 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर शाम को बरेली में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार भी करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेंगे। सुबह 10:20 बजे वह आगरा के कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वह 10:50 बजे एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट, आगरा में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात वह इसी स्थान पर 11:50 बजे अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर 02:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। 02:50 बजे वह आईआईएम हॉल, बरेली में क्षेत्र की तीन विधान सभाओं के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम 07:15 बजे वे बरेली जिले की 9 विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.