Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, पढ़े-लिखे लोगों पर दांव; देखें पूरी लिस्ट

UP Assembly Election 2022 आप के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने सूची जारी की। उन्होंने कहा कि हम पढ़े-लिखे सुयोग्य लोगों को टिकट देकर इस धारणा को तोड़ेंगे कि राजनीति सिर्फ धनबल व बाहुबल वाले ही कर सकते हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:24 AM (IST)
UP Chunav 2022: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, पढ़े-लिखे लोगों पर दांव; देखें पूरी लिस्ट
UP Assembly Election 2022: आप ने शुक्रवार को 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें प्रयागराज की बारा विधान सभा सीट से सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी कन्हैया लाल को टिकट दिया गया है। यह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा दो डाक्टर, नौ स्नातकोत्तर (पीजी) व 13 स्नातक (यूजी) पास लोगों को टिकट दिया गया है।

loksabha election banner

राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आप के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने सूची जारी की। उन्होंने कहा कि हम पढ़े-लिखे सुयोग्य लोगों को टिकट देकर इस धारणा को तोड़ेंगे कि राजनीति सिर्फ धनबल व बाहुबल वाले ही कर सकते हैं। आप की इस तीसरी सूची के साथ अब तक कुल 203 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। बाकी 200 प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

आप के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 15 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान भी शामिल हैं। संजय सिंह ने कहा इंडिया गेट पर वर्ष 1971 अमर जवान ज्योति जल रही थी। इसे नेशनल वार मेमोरियल की लौ में क्यों विलय किया जा रहा है। अगर इसका खर्च पीएम नरेन्द्र मोदी न उठा पा रहे हों तो आप खर्च उठाने को तैयार है। केंद्रीय बजट में पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव को देखते हुए आचार संहित का उल्लंघन न हो।

किस सीट से कौन प्रत्याशी बनाया गया

  • क्रम संख्या : सीट : प्रत्याशी
  • 1. फतेहपुर सीकरी : नाजिर खान
  • 2. इगलास (सुरक्षित) : हरिओम
  • 3. खैर (सुरक्षित) : मोहनीश प्रताप सिंह
  • 4. अमरोहा : मोहम्मद इस्लाम सैफी
  • 5. बलिया नगर : अजय राय मुन्ना
  • 6. बांसडीह : सुशांत राज पाठक
  • 7. आंवला : राम सिंह
  • 8. बहेड़ी : मोहम्मद आसिफ
  • 9. बरेली कैंट : शिवरी नागवंशी
  • 10. भोजीपुरा : डा. महेंद्र पाल सिंह
  • 11. धामपुर : अरुण गहलोत
  • 12. नगीना (सुरक्षित) : अर्जुन सिंह
  • 13. मरहारा : अर्जुन सिंह यादव
  • 14. इटावा : विवेक भदौरिया
  • 15. कायमगंज (सुरक्षित) : प्रशांत कुमार
  • 16. हुसैनगंज : अब्दुल रजीकी
  • 17. जहानाबाद : विनीत कुमार पटेल
  • 18. शिकोहाबाद : शैलेन्द्र वर्मा
  • 19. सिरसागंज : कैप्टन अमित चौहान
  • 20. करनैलगंज : विशाल सिंह
  • 21. गोरखपुर ग्रामीण : वैभव शाही
  • 22. उरई (सुरक्षित) : दीपशिखा
  • 23. छिबरामऊ : डा. चंद्रकांत यादव
  • 24. बिल्हौर (सुरक्षित) : सत्येंद्र कोरी
  • 25. गोला गोकर्णनाथ : राम निवास वर्मा
  • 26. श्रीनगर (सुरक्षित) : अनिल राजवंशी
  • 27. लखनऊ कैंट : इंजी. अजय कुमार
  • 28. मझवां : प्रकाश चंद्र त्रिपाठी
  • 29. मड़िहान : राजन सिंह पटेल
  • 30. इलाहाबाद पश्चिम : सुष्मिता राघव
  • 31. बारा (सुरक्षित) : कन्हैया लाल
  • 32. कोरांव (सुरक्षित) : हरीश चंद्रा
  • 33. सेवापुरी : कैलाश पटेल

यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.