Move to Jagran APP

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची, पढ़े-लिखे और पिछड़ों पर लगाया दांव

UP Vidhan Sabha Election 2022 आम आदमी पार्टी की 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची में एक पीएचडी एक डाक्टर दो एमबीए पांच एलएलबी आठ स्नातकोत्तर (पीजी) 13 स्नातक (यूजी) और 10 इंटरमीडिएट पास हैं। इस सूची में 12 ओबीसी वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:28 PM (IST)
UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची, पढ़े-लिखे और पिछड़ों पर लगाया दांव
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: आप ने मंगलवार को 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची भी घोषित कर दी।

लखनऊ, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची भी घोषित कर दी। उत्तर विधान सभा चुनाव के लिए अब तक कुल 243 उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी कर चुकी है। इस सूची में भी पढ़े-लिखे लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है। आप के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि इन प्रत्याशियों के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मुहर लगाए जाने के बाद सूची जारी कर दी गई है।

loksabha election banner

40 प्रत्याशियों की चौथी सूची में एक पीएचडी, एक डाक्टर, दो एमबीए, पांच एलएलबी, आठ स्नातकोत्तर (पीजी), 13 स्नातक (यूजी) और 10 इंटरमीडिएट पास हैं। इस सूची में 12 ओबीसी वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है। अब तक कुल 243 प्रत्याशियों में से 85 ओबीसी श्रेणी के हैं।

आप उम्मीदवारों की सूची....

  • क्रम संख्या : सीट : प्रत्याशी का नाम
  • 1. नौगावां : सादात हेमेंद्र सिंह चौहान
  • 2. बिधूना : जितेंद्र सिंह सेंगर
  • 3. लालगंज (सुरक्षित) : डा. हरिराम
  • 4. सगड़ी : मुकेश राय
  • 5. बलहा (सुरक्षित) : लक्ष्मी नारायण सोनकर
  • 6. मीरगंज : योगेश कुमार कालिया
  • 7. चांदपुर : मनोज कुमार
  • 8. नहटौर (सुरक्षित) : विशाल कुमार
  • 9. नूरपुर : रोविन कुमार शर्मा
  • 10. बदायूं : रितेश कुमार गुप्ता
  • 11. बिसौली (सुरक्षित) : शिवराज कुमार
  • 12. सहसवान : अनिल कुमार मिश्रा
  • 13. अलीगंज : राहुल पाठक
  • 14. एटा : योगेश कांत परिहार
  • 15. जसवंत नगर : ज्ञानेश कुमार
  • 16. भोजपुर : राहुल यादव
  • 17. फर्रुखाबाद : नीरज कुमार
  • 18. मोहम्मदाबाद : मनोज यादव
  • 19. खजनी (सुरक्षित) : दीनबंधु चौहान
  • 20. हाथरस (सुरक्षित) : किशन सिंह
  • 21. सिकंदरा : राऊ सुरेश बघेल
  • 22. कालपी : सौरभ सिंह
  • 23. गरौठा : पुष्पेंद्र सिंह
  • 24. झांसी नगर : बीएल भाष्कर
  • 25. सीसामऊ : सुनील बाबू
  • 26. कासगंज : मानपाल सिंह कश्यप
  • 27. पटियाली : यूसुफ पठान
  • 28. महोबा : महेश कुमार सोनी
  • 29. किशनी (सुरक्षित) : पप्पू कठेरिया
  • 30. कांठ : त्रिलोक चंद्र दिवाकर
  • 31. बिलासपुर : निर्मल सिंह बाजवा
  • 32. देवबंद : प्रवीन धीमन
  • 33. सहारनपुर नगर : उस्मान मलिक
  • 34. असमोली : प्रदीप सिंह
  • 35. मेंहदावल : अखिलेश कुमार पांडेय
  • 36. कटरा : कुंवर सुखविंदर सिंह चौहान
  • 37. तिलहर : बीडी शर्मा
  • 38. बांसी : प्रदीप पांडेय
  • 39. उन्नाव : युवराज सिंह चंदेल
  • 40. भदोही : कलाधर दुबे

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी ने घोषित की 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, पढ़े-लिखे लोगों पर दांव; देखें पूरी लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.