Move to Jagran APP

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की मुहर : उत्तर प्रदेश में सस्ती होगी यूरिया

यूरिया को सस्ता करने के साथ ही कैबिनेट बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रदेश में यूरिया 35 रुपये सस्ती होगी। ओडीओपी योजना के तहत जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 04:41 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की मुहर : उत्तर प्रदेश में सस्ती होगी यूरिया
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की मुहर : उत्तर प्रदेश में सस्ती होगी यूरिया

लखनऊ (जेएनएन)। किसान तथा गरीबों के हित में काम का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में दिन में संपन्न कैबिनेट की बैठक में यूरिया का दाम करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

loksabha election banner

यूरिया को सस्ता करने के साथ ही आज कैबिनेट बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। अब प्रदेश में यूरिया 35 रुपये सस्ती होगी। इसके साथ ओडीओपी योजना के तहत जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि के क्षेत्र में निवेश के लिए जापान से काफी बड़ा समझौता किया है। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके तहत जापान की कंपनियां कृषि के क्षेत्र में निवेश करेंगी।

कैबिनेट मे मोटरयान नियमावली में संशोधन के साथ उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 जारी हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत के लिए सात वर्ष की सेवा के बाद निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षण करना होगा। इस बार प्रयागराज में कुंभ मेला में कल्प वासियों को 17 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चीनी मिलेगी। एक राशन कार्ड पर 2 किलोग्राम चीनी मिलेगी।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चीनी की मात्रा बढ़ाने का अधिकार दिया है। कैबिनेट में कक्षा एक से आठ तक नि:शुल्क किताबों के वितरण के लिए छपाई की नीति में बदलाव। आजमगढ़ जालौन सहारनपुर और बांदा के मेडिकल कॉलेजों में समूह ग के रिक्त पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। फैजाबाद अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क के उच्च विशेषताओं की धनराशि को मंजूरी। सरकार ने उत्तर प्रदेश में भांग की खेती को अनुमति दी। 

इसके साथ ही परिवहन वाहनों को रंगे जाने को लेकर उत्तर प्रदेश मोटर नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अब व्यावसायिक वाहनों के लिए रंग निर्धारित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धन नियमवाली में संशोधन किया गया है। इसके तहत प्राकृतिक गैस पर 26 परसेंट वैट घटाकर छह परसेंट कर दिया गया है। यूरिया पर सरकार ने साढ़े 14 प्रतिशत टैक्स कर दिया है। 35 रुपये तक प्रति बैग यूरिया का रेट कम हो जाएगा। वहीं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसके तहत सामान्य सुविधा केंद्र को व्यवस्थित करना प्रमुख है। करीब 10 बिंदुओ पर काम होगा। इसका रख-रखाव प्राइवेट कंपनी के जरिये होगा। 90 प्रतिशत अंशदान सरकार देगी। 10 प्रतिशत सोसाइटी बनाकर देगी। इसका संचालन सोसाइटी के माध्यम से होगा। जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। योजना के माध्यम से आवेदन मांगा जाएगा। एक से अधिक भी सोसाइटी स्थापित की जा सकती है।

कैबिनेट में जल अधिनियम में बदलाव किया गया है, जल संवर्धन और सीवर नियमावली के तहत यह संशोधन हुआ है। प्रस्ताव के अनुसार अब कल्पवासियों को 17 रुपये किलो में चीनी दी जाएगी। धार्मिक संस्थाओं को भी यह चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा आने वाले शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए पुस्तक प्रिंटिंग प्रस्ताव में संशोधन किया गया है। सरकार का मानना है कि इस प्रस्ताव से किताबें अब कम कीमत में मिलेंगीं। कक्षा 1 से 8 तक अगले वर्ष के मुफ्त में किताबे बांटने के संबंध में सरकार ने फैसला लिया है। वाटर मार्क का प्रतिबंध हटाया गया है। 100 टन से घटाकर 50 टन उत्पादन वाले भी टेंडर में भाग ले सकते हैं। एक प्रतिशत लाभ कंपनी को दिया जाएगा। इसी महीने टेंडर किया जाएगा, जिससे अगले वर्ष समय पर किताब मिल सकें। अन्य प्रस्तावों में समूह ग के तकनीकी गैर तकनीकी रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के मध्यम से भरा जाएगा। कुल 198 पदों पर भर्ती होनी है। फैजाबाद के अयोध्या में नए क्यूइन हो मेमोरियल पार्क के लिए प्रस्ताव को पास किया गया है। इस पार्क में स्टोन से काम होगा। इसके अलावा शोध एवं वैज्ञानिक उद्देश्य से औषधीय उद्देश्य को पूरा करने के लिए भांग की खेती की अनुमति प्रदान की गई है, अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किसानों की स्थिति को सुधार के लिए यह प्रस्ताव पास किया गया है। आबकारी विभाग इसे देखेगा, कोई भी इसे लगा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.