Move to Jagran APP

UP Board Exam 2020: लखनऊ के 112 केंद्रों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा Lucknow News

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पूर्व में जारी हुई प्रस्तावित सूची की आपत्तियां निस्तारण कर अंतिम लिस्ट जारी। 1.2 लाख परीक्षार्थी इन केंद्रों पर देंगे परीक्षा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:44 AM (IST)
UP Board Exam 2020: लखनऊ के 112 केंद्रों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा Lucknow News
UP Board Exam 2020: लखनऊ के 112 केंद्रों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजधानी में 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए 112 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा परीक्षा से सबंधित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 119 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी।

loksabha election banner

जिसका जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित कमेटी द्वारा सत्यापन किया गया। मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं न होने के कारण छह केंद्र उसमें से हटाए गए हैं। रविवार को डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने परिषद द्वारा जारी सूची की जानकारी दी। इस बार राजधानी में 10वीं और 12वीं के करीब 1.2 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। 

यह विद्यालय बने केंद्र

बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज, सेंटेनियल इंटर कॉलेज, राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज आलमबाग, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, यूपी सैनिक स्कूल सरोजनीनगर, जनता इंटर कॉलेज खड़ौहां मलिहाबाद, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली, काशीश्वर इंटर कॉलेज मोहनलालगंज, कुम्हरावां इंटर कॉलेज कुम्हरावां, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मलिहाबाद, सत्य नारायण तिवारी इंटर कॉलेज निगोहां, सुन्नी इंटर कॉलेज, स्वतंत्र इंटर कॉलेज आलमबाग, आरबीएमएल इंटर कॉलेज तेलीबाग, राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज मटियारी चिनहट, टेक्निकल इंटर मीडिएट कॉलेज विजयनगर, दयानंद गर्ल्‍स इंटर कॉलेज महानगर, राजकीय महिला इंटर कॉलेज शाहमीना रोड, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज सआदतगंज, गुरुनानक विद्यालय गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, ब्वायज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, जीएनएलडी रस्तोगी इंटर कॉलेज, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज आलमबाग, काली चरण इंटर कॉलेज, बीटीएस इंटर कॉलेज काकोरी, लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज, एलआरएसएस इंटर कॉलेज बंथरा, महाराजा अग्र्रसेन इंटर कॉलेज मोतीनगर, एमकेएसडी इंटर कॉलेज निशातगंज, एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज, बीएनएलएएल वॉक्टोनियल इंटर कॉलेज, नवजीवन इंटर कॉलेज मोहनलालगंज, आरपीटी इंटर कॉलेज गोसाईगंज, रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज, शिया इंटर मीडिएट कॉलेज, राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज इंटौजा, जय नारायण इंटर कॉलेज चारबाग, जेपी साहू इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्‍स इंटर कॉलेज सिंगार नगर, हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्‍स इंटर कॉलेज सुभाष मार्ग, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, जनता गर्ल्‍स इंटर कॉलेज आलमबाग, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, कृष्णादेवी इंटर कॉलेज एलडीए कॉलोनी, मोती लाल नेहरू मेमोरियल गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, महिला विद्यालय इंटर कॉलेज, नवयुग कन्या इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर, नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्‍स इंटर कॉलेज बासमंडी, तालीमगाह इंटर कॉलेज, संस्कृत पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज, आरएन जायसवाल इंटर कॉलेज नगराम, मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज, आरडीकेपी इंटर कॉलेज माल, स्वामी योगानंद बालिका इंटर कॉलेज, सिंधी विद्यालय गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज बरावनकला, राजकीय गर्ल्‍स इंटर कॉलेज इंदिरानगर, इरम इंटर कॉलेज इंदिरानगर, शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गोसाईगंज, पॉयनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज विकासनगर, एबीएन इंटर कॉलेज नरपतखेड़ा, ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज त्रिवेणीनगर, एलजीपीवी बालिका इंटर कॉलेज गोसाईगंज, टीडी गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, हीरालाल यादव गर्ल्‍स इंटर कॉलेज सरोजनीनगर, जीजीआइसी विकास नगर, बाल निकुंज इंटर कॉलेज श्रीनगर मोहिबुल्लापुर, विस्डम-वे प्रोग्र्रेसिव इंटर कॉलेज चिनहट, अर्जुनगंज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्‍स इंटर कॉलेज गोमतीनगर, सेंट पीटर्स स्कूल मोहनलालगंज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरानगर, राष्ट्र भारती पब्लिक इंटर कॉलेज कल्यानपुर, एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज, श्री पटेल आदर्श हाई स्कूल, वीरांगना उदा देवी गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, काकोरी कन्या इंटर कॉलेज, केआर आसिफ अली मांट इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्‍स इंटर कॉलेज सरोसा भरोसा, लखनऊ पब्लिक एकेडमी बंथरा, हीरालाल यादव इंटर कॉलेज, श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज चिनहट, लाला बजरंगी लाल साहू इंटर कॉलेज बर्फखाना ठाकुरगंज, देश प्रेमी एसएस इंटर कॉलेज रामनगर माल, विवेकानंद इंटर कॉलेज काकोरी, सीपीएल पब्लिक इंटर कॉलेज लक्ष्मणपुर, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, डॉ. श्याम सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज कुर्सी रोड, सीएम एचएसएस चौधराना मलिहाबाद, मां श्री विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज विजय नगर निलमथा, एसपी सिंह इंटर कॉलेज सैदापुर माल, रामा कान्वेंट इंटर कॉलेज हनुमंतपुर, मातेश्वरी विद्या इंटर कॉलेज इंटौंजा, संत एस राम इंटर कॉलेज जानकीपुरम, ब्राइट कैरियर स्कूल मल्लहपुर न्यू हैदरगंज, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी, एलएन एकेडमी इंटर कॉलेज रहटा माल, बिमला इंटरनेशन ब्लिक स्कूल बिजनौर, महाबली मेमोरियल इंटर कॉलेज हसनपुर मलिहाबाद एवं आदर्श कारागार लखनऊ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.