Move to Jagran APP

लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 को, होगा 600 से अधिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

UP BJP Working Committee Meeting भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लखनऊ में होने वाली इस बैठक में छह सौ से अधिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 10:41 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 12:04 PM (IST)
लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 को, होगा 600 से अधिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की करीब दो वर्ष बाद होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में होने वाली इस बैठक में छह सौ से अधिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे। 

loksabha election banner

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बैठक की तैयारी के लिए गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमुख पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलों से आने वाले नेताओं के आवास व परिवहन आदि व्यवस्था बेहतर करने को कहा गया। इस एक दिनी बैठक में संगठनात्मक समीक्षा होगी और पंचायत चुनाव की कार्ययोजना भी बनेगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक मेरठ में गत अगस्त 2018 में आयोजित की गयी। उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान तब डा. महेंद्र नाथ पांडेय के पास थी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण काफी विलंब से हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में 98 जिलाध्यक्ष व 42 जिला प्रभारियों के अलावा 14 महापौर को भी आमंत्रित किया गया है।

लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में स्वतंत्र देव सिंह की टीम पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। इसके साथ ही भाजपा की केंद्र के साथ राज्य सरकार के काम को गांव-गांव तक पहुंचाने का खाका भी खींचा जाएगा।  

यह भी पढ़ें: UP BJP Working Committee: यूपी भाजपा की 323 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, पंचायत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी; देखें पूरी लिस्ट...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.