Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी विधानसभा क्षेत्रवार जारी करेगी विकासनामा, योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 8 दिन होंगे आयोजन

उत्तर प्रदेश योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार से राज्य भर में आठ दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। आठ दिवसीय आयोजनों के पहले दिन सभी जिलों में पत्रकार वार्ता और विकास कार्यो की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM (IST)
यूपी बीजेपी विधानसभा क्षेत्रवार जारी करेगी विकासनामा, योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 8 दिन होंगे आयोजन
योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बीजेपी राज्य भर में आठ दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार से राज्य भर में आठ दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। आठ दिवसीय आयोजनों के पहले दिन सभी जिलों में पत्रकार वार्ता और विकास कार्यो की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को राज्य मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के बाद सभी जिलों में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जायेंगी, जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, बोर्डों, आयोगों, निगमों के अध्यक्ष व सदस्य करेंगे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी प्रेसवार्ता के माध्यम से योगी सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में 20 मार्च को विधानसभा क्षेत्रों में विधायक स्थानीय स्तर पर कराए विकास कार्यों का दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। 21 मार्च को 826 ब्लाकों पर किसान मेला तथा नगर निकायों में आत्मनिर्भर संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 22 को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा 23 मार्च को 3051 जिला पंचायत वार्डों में युवा सम्मेलन होंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी, खोमचा, पटरी दुकानदारों के ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम तथा 25-26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक घर तक संपर्क किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री डॉ चन्द्र मोहन ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में प्रेसवार्ता के माध्यम से सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएगे। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा भी उनके साथ रहेंगे साथ ही विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे तथा अवध शिल्प ग्राम में चार वर्ष की विकास यात्रा को विकास प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के दरबार में प्रस्तुत करेंगे।

डॉ चन्द्रमोहन ने बताया कि राज्य मुख्यालय से प्रेसवार्ता तथा विकास प्रदर्शनी के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, आयोगों, बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ पहुंचेंगे तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर, सुरेश कुमार खन्ना गाजियाबाद, सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ वाराणसी, जय प्रताप सिंह गौमतबुद्धनगर, ब्रजेश पाठक रामपुर, डॉ महेन्द्र सिंह मुरादाबाद, दारा सिंह चैहान बाराबंकी, सतीश महाना मथुरा, श्रीकांत शर्मा बरेली, सुरेश राणा अलीगढ़, मुकुट बिहारी वर्मा फर्रूखाबाद, नंदगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ चित्रकूट, भूपेन्द्र सिंह चैधरी कन्नौज, स्वामी प्रसाद मौर्य सिद्धार्थनगर, रमापति शास्त्री गोरखपुर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह बस्ती, राम नरेश अग्निहोत्री फतेहपुर, अनिल राजभर बहराइच, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, विजय बहादुर पाठक आजमगढ़, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी आगरा में सरकार के चार वर्षों की विकास यात्रा का दस्तावेज लेकर पहुंचेंगे।

वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह सीतापुर, डॉ नीलकंठ तिवारी अयोध्या, डॉ धर्म सिंह सैनी बागपत, अशोक कटारिया बुलंदशहर, कपिलदेव अग्रवाल शाहजहांपुर, रविन्द्र जायसवाल हमीरपुर, सतीश द्विवेदी सोनभद्र, उपेन्द्र तिवारी महराजगंज, श्रीराम चैहान देवरिया में प्रेसवार्ता करके विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे, जबकि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ श्रावस्ती, बलदेव ओलख संभल, संदीप सिंह हापुड़, विजय कश्यप अमरोहा, अजीत सिंह पाल शामली, अतुल गर्ग एटा, अनिल शर्मा कासगंज, जयकुमार सिंह ‘जैकी’ औरैया, गिरीश चन्द्र यादव ललितपुर, महेश गुप्ता कानपुर देहात, डॉ गिर्राज सिंह धर्मेश महोबा, लाखन सिंह राजपूत बांदा,  नीलिमा कटियार जालौन, जय प्रकाश निषाद भदोही, मोहसिन रजा अमेठी, आनन्द स्वरूप शुक्ला गाजीपुर, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशाम्बी, रमाशंकर सिंह पटेल चंदौली, चैधरी उदयभान सिंह मिरजापुर, सुरेश पासी मऊ पहुंचेंगे।

वहीं अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम डॉ लालजी प्रसाद निर्मल उन्नाव, अध्यक्ष लेक्सफेड सहकारिता विभाग वीरेन्द्र तिवारी गोंडा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बाबू राम निषाद सुल्तानपुर, अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान नबावसिंह नागर लखीमपुर खीरी, अध्यक्ष भाषा विभाग डॉ राजनारायण शुक्ल झांसी, अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग डॉ विशेष कुमार गुप्ता इटावा, अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड रविकांत गर्ग हाथरस, अध्यक्ष माटी काल बोर्ड धर्मवीर प्रजापति मैनपुरी, अध्यक्ष पेक्सफेड सहकारिता विभाग सूर्य प्रकाश पाल मेरठ, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग विमला बाथम मुजफ्फनगर पहुंचेंगे।

इसी प्रकार अध्यक्ष उप्र श्रम कल्याण परिषद सुनील भराला बंदायू, उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान हरगोविन्द कुशवाहा बौद्ध, पिछड़ा वर्ग आयोग जसवंत सैनी फिरोजाबाद, राज्य महिला आयोग अंजू चैधरी रायबरेली, व्यापारी कल्याण बोर्ड मनीष गुप्ता अम्बेडकरनगर, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग पूर्णिमा वर्मा हरदोई, अवास एवं विकास परिषद अश्वनी त्रिपाठी बलिया, पूर्वांचल विकास बोर्ड नरेन्द्र सिंह कुशीनगर, खादी ग्राम उद्योग गोपाल अंजान पीलीभीत, व्यापारी कल्याण बोर्ड अशोक कुमार गोयल बिजनौर, सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर प्रतापगढ़, अवनीश पटेल संतकबीर नगर में प्रेसवार्ता करके विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.