Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है भारत

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम सभी को वह समय भी याद है जब कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकी घटनाएं हुआ करती थीं लेकिन अब समय बदल गया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 10:20 PM (IST)
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा-  विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है भारत
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है भारत

लखनऊ, जेएनएन। भारत आज विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है और यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। नए भारत की नींव रखने वाले नरेंद्र मोदी ने हमेशा कड़े और बड़े फैसले लिए। शुक्रवार को यह बात उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा सप्ताह के पांचवें दिन वेबिनार के जरिए पश्चिम और बृज क्षेत्र की व्याख्यान माला में कही।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही संगीतज्ञ पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य तथा अर्जुन अवार्डी अलका तोमर भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव ने कहा कि नए भारत की नींव रखने वाले नरेंद्र मोदी ने हमेशा कड़े और बड़े फैसले लिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को वह समय भी याद है जब कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकी घटनाएं हुआ करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया। दुश्मनों को ऐसा जबाब दिया गया, जो पहले कभी नहीं दिया गया था।

अर्जुन अवार्ड प्राप्त अलका तोमर ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है, जो खिलाड़ियों से संवाद करते हैं। यह नई शुरुआत है, जो खेलों के प्रोत्साहन में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा पद्मश्री प्रो.राजेश्वर आचार्य ने कहा कि वाराणसी तथा भोलेनाथ का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है। वह विश्व में परिवर्तन व प्रत्यावर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उनके नेतृत्व में देश सोने की चिड़िया नहीं बल्कि सोने की खान बनेगा।

इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी व प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर भी मौजूद थीं। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि सभी जिलों में प्लास्टिक मुक्ति अभियान भी चलाया गया।

सेवा सप्ताह में शनिवार को व्याख्यान माला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह में शनिवार को डिजिटल व्याख्यान माला में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ पदमश्री डॉ. रजनीकांत द्विवेदी तथा अरविंद चतुर्वेदी शामिल होंगे। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 5250 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व जल संरक्षण का संदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.