Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- बूथ समितियों में अनुशासित व युवा कार्यकर्ताओं पर करें फोकस

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित बैठकों में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों व अभियानों पर चर्चा के साथ कार्यों की समीक्षा की।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 10:49 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- बूथ समितियों में अनुशासित व युवा कार्यकर्ताओं पर करें फोकस
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- बूथ समितियों में अनुशासित व युवा कार्यकर्ताओं पर करें फोकस

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्षों और विधायकों की बैठक में निर्देश दिया कि बूथ समितियों में अनुशासित और युवा कार्यकर्ताओं पर फोकस करना होगा। गत दिनों किए सेवा कार्यों की ई-बुक तैयार करने के काम में गति देनी होगी। बूथ समितियों का सत्यापन कार्य 10 अगस्त तक कराना होगा। उन्होंने विधायकों से आगामी दिनों में पौधारोपण, डिजिटल डायरी और कार्य वर्गीकरण के आधार पर संवाद सहित सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग पर चर्चा की। 

loksabha election banner

रविवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों और अभियानों पर चर्चा के साथ विगत कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्षों को नियमित अंतराल पर मंडल व सेक्टर की बैठकों से निरंतर संवाद का मंत्र दिया। उन्होंने विधायकों से आगामी दिनों में पौधारोपण, डिजिटल डायरी व कार्य वर्गीकरण के आधार पर संवाद सहित सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग पर चर्चा की। कारगिल विजय दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन का बड़ा काम है। मजबूत व प्रमाणित बूथ संरचना चुनावी जीत का आधार होती है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रभारियों से और जिलाध्यक्ष का सेक्टर प्रभारियों से नियमित संवाद पर बल दिया। उन्होंने विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था तैयार करें। जिसमें जनता की भागीदारी अधिक से अधिक बढ़े। महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सत्यापन कार्य संक्रमण बचाव के नियमों का पालन करते हुए किया जाए। तय किए गए शासन व प्रशासन के नियमों के तहत ही किया जाए। सेवा कार्यों की मंडल एवं जिलों की ई-बुक तैयार की जाएं। बंसल ने विधानसभा सम्मेलनों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम व चुनाव के मद्देनजर चर्चा की।

बैठकों में जिलाध्यक्षों के अलावा पश्चिम, ब्रज कानपुर व अवध क्षेत्र के विधायक, उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, लक्ष्मी नारायण, श्रीकांत शर्मा, मुकुट बिहारी वर्मा, रामनरेश अग्निहोत्री, बृजेश पाठक, नीलिमा कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण शुक्ला, अशोक कटारिया अश्वनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, मानवेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी भी सम्मिलित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.