Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अब प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त

UP BJP सीतापुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बात में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम पर थी। सैफई खानदान सरकारी धन को लूटता था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 04:19 PM (IST)
समाजवादी पार्टी पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अब प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त
सीतापुर में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

सीतापुर, जेएनएन। पंचायत चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिलों का दौरा कर रहे हैं। जिलों के दौरों में भी स्वतंत्र देव सिंह के रडार पर समाजवादी पार्टी ही रहती है और वह समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोलते हैं।

loksabha election banner

सीतापुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बात में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम पर थी। सैफई खानदान सरकारी धन को लूटता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आने के बाद उत्तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। अब कोई नहीं कह सकता कि सरकार में हमारी चलती है। अब प्रदेश में सिर्फ कानून की हुकूमत चलती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी आदित्यनाथ को ईमानदार मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि वह परिश्रम की पराकाष्ठा वाले मुख्यमंत्री हैं। इसी वजह से राज्य खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ विधायक-सांसद और सरकार के साथ ही संगठन भी गरीबों के सम्मान, सेवा और विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका लक्ष्य गांव, गरीब और किसानों की खुशहाली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना के संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा पदाधिकारियों और समाजसेवी के परिवारजन को सांत्वना देने के बाद कहा कि कोरोना महामारी राज्य और देश के लिए बड़ी चुनौती थी। कोरोना राज्य में भी तूफान बनकर आया था। इसकी चपेट में तो इस बार मुख्यमंत्री भी आ गए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि स्वस्थ होने के तुरंत बाद उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा किया। श्रम किया और आज कोरोना से राहत है।

भाजपा करेगी परिवार की चिंता

प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को सिधौली के भाजपा नेता रामकरन रावत, जिला मंत्री रहे गोधनी सरैंया के आनंद दीक्षित और समाजसेवी अनिल द्विवेदी के परिवारजन से मुलाकात की। इन तीनों की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हो गई थी। स्वतंत्र देव सिंह ने इनके आवास पर जाकर चित्र पर पुष्प अॢपत किए और परिवारजन को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिवार की चिंता अब भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी कठिनाई या समस्या आएगी तो उसका हम सब मिलकर समाधान करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.