Move to Jagran APP

UP BJP Working Committee: यूपी भाजपा की 323 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, पंचायत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी; देखें पूरी लिस्ट...

UP BJP Working Committeeभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को 323 सदस्यीय जो सूची जारी की है उसमें अनुभवी के साथ युवा नेताओं को भी जगह दी गई है। इसमें 94 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों का एलान किया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:10 AM (IST)
UP BJP Working Committee: यूपी भाजपा की 323 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, पंचायत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी; देखें पूरी लिस्ट...
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरदार ढंग से कर ली है। भाजपा उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में 15 मार्च को होने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले गुरुवार को 323 सदस्यीय कार्य समिति घोषित की है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यसमिति में मिशन-2022 के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का असर साफ दिखता है। घोषित 323 सदस्यों में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के अलावा अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरों को भी तरजीह दी गई है। स्थायी आमंत्रित 28 सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुरलीमनोहर जोशी, कल्याण सिंह व उमा भारती भी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की। कोरोना महामारी के चलते विलंब से जारी हुई सदस्यों की सूची में योगी मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों के अलावा सूबे से केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। पिछड़े व अनुसूचित वर्ग को भरपूर प्रतिनिधित्व मिला है। क्षेत्रवार सदस्यों पर नजर डालें तो पश्चिमी क्षेत्र से 58, ब्रज से 64, कानपुर व बुंदेलखंड से 45, अवध से 46, काशी क्षेत्र से 57 व गोरखपुर से 53 नाम सदस्य सूची में दर्ज हैं। नई प्रदेश कार्यसमिति में 22 लोकसभा व 15 राज्यसभा सदस्य भी रहेंगे। 

सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के अलावा समस्त जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व महापौर भी आमंत्रित सदस्य होंगे। मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी व जफर इस्लाम के अलावा हैदर अब्बास चांद व गैरुल हसन रिजवी को सदस्य बनाया गया है।

अन्य दलों से आए नेताओं को भी जगह : सबका साथ, सबका विश्वास बनाने के लिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में यथोचित स्थान देने के साथ अन्य दलों से आए लोगों को भी समायोजित किया गया है। सपा से आए नरेश अग्रवाल, यशवीर धोबी, पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामसकल गुर्जर व जितेंद्र यादव, कांग्रेस से आए दिनेश प्रताप सिंह व शबनम पांडेय और बसपा से भाजपा में आए नरेंद्र कश्यप, रविंद्र मोल्हू व प्रशांत चौधरी भी कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं।

स्थायी आमंत्रित सदस्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर व हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, रमापतिराम त्रिपाठी, विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह, डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी, डा.संजीव बालियान, डा.वीके सिंह, संतोष गंगवार, डा.महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति व मुख्तार अब्बास नकबी स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य : कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, दारा सिंह चौहान, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह', सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, नन्दगोपाल नंदी, डा. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, गीता शाक्य, बृजलाल, सीमा द्विवेदी, शिव प्रताप शुक्ला, अनिल अग्रवाल, हरनाथ सिंह यादव, डा. अनिल जैन, अशोक बाजपेयी, संजय सेठ, सकलदीप राजभर, नीरज शेखर, जीवीएल नरसिम्हाराव, जफर इस्लाम, सुधांशु त्रिवेदी, सांसद भोला सिंह, राजू भैया, राजेश वर्मा, संगमलाल गुप्ता, डा. सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, डा. महेश शर्मा, वरुण गांधी, एसपी सिंह बघेल, सतीश गौतम, रामशंकर कठेरिया, सत्यदेव पचौरी, भानु प्रताप वर्मा, अक्षयवर लाल गौड़, लल्लू सिंह, कौशल किशोर, प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, मेनका गांधी, वीरेन्द्र सिंह मस्त, पंकज चौधरी, हेमा मालिनी, साक्षी महाराज, देवेन्द्र सिंह भोले के अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी, धरम सिंह सैनी, स्वाति सिंह, डा.नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश चन्द्र द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान व रविद्र जायसवाल को सदस्य बनाया गया है। साथ ही राज्यमंत्री गुलाब देवी, जय प्रकाश निषाद, अतुल गर्ग, रणवेंद्र प्रताप सिंह 'धुन्नी', मोहसिन रजा, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, मनोहरलाल मन्नु कोरी, संदीप सिंह, सुरेश पासी, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, उदयभान सिंह, चन्द्रिका उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल, विधायक धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र मैथानी, अर्चना पांडेय, अनुपमा जायसवाल, श्रीकांत कटियार, लोकेंद्र प्रताप सिंह व सुरेश चंद्र तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किया गया है।

अवध क्षेत्र : बाराबंकी से विवेकानंद पाण्डे, संतोष सिंह, बलरामपुर से राकेश प्रताप सिंह, हरदोई से नरेश अग्रवाल, अशोक सिंह, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, किरन सिंह, सुषमा सिंह, गैरूल हसन रिजवी, श्रावस्ती से जगदंबा प्रसाद वर्मा, सीतापुर से साकेत मिश्रा, अजय गुप्ता, पूनम मिश्रा, उन्नाव से राधेश्याम रावत, रामचंद्र वर्मा, आनन्द अवस्थी, डा.अवधेश गौर, अयोध्या से रघुनंदन चौरसिया, राम निहाल निषाद, रामू प्रियदर्शी, शक्ति सिंह, अनिल तिवारी, अंबेडकरनगर से अल्का मिश्रा, त्रिवेणी राम, गोंडा से महेश नारायण तिवारी, पुष्कर मिश्रा, डा.रंजन शर्मा, लखीमपुर से विनोद मिश्रा, शरद बाजपेयी, डा.ईरा श्रीवास्तव, लखनऊ से दिवाकर सेठ, विन्ध्यवासिनी कुमार, रमेश तूफानी, रामनिवास यादव, चेतन बिष्ट, जयपाल सिंह, जुगल किशोर, अशोक तिवारी, ओपी श्रीवास्तव, गौरव भाटिया, पुष्पा सिंह चौहान, रीना चौधरी, शबनम पांडेय, सुषमा खर्कवाल, अनीता अग्रवाल व डा.राजीव कुमार सिंह को कार्यसमिति सदस्य घोषित किया है।

ब्रज क्षेत्र : एटा से पंकज गुप्ता, मिथलेश अगरिया, डा.दिनेश वशिष्ठ, बरेली से रविंद्र सिंह राठौर, रामगोपाल मिश्र, सुभाष पटेल, गुलशन आनंद, निवेदिता श्रीवास्तव, डा.सीपीएस चौहान, बदायूं से जितेंद्र यादव, राजेश यादव, कासगंज से डा.ज्ञानप्रकाश गुप्ता, मथुरा से एसके शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, मुकेश गौतम, पद्म सिंह शर्मा, प्रणत पाल सिंह, राजकुमार अग्रवाल, राजेश चौधरी, देवेंद्र शर्मा, चेतन पाराशर, ओमप्रकाश सिंह, डा.डीपी गोयल, मैनपुरी से प्रेमसिंह  शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, अशोक चौहान, फीरोजाबाद से जयवीर सिंह, बीएल वर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, राम कैलाश यादव, सुनील टण्डन, नानकचंद्र अग्रवाल, सुमन चतुर्वेदी, हाथरस से रामवीर भैयाजी, पीलीभीत से राकेश गुप्ता, डा. विनोद तिवारी, शाहजहांपुर से मिथिलेश कुमार, कृष्णा राज, आगरा से श्याम भदौरिया, इंद्रजीत आर्य, केशो मेहरा, विजयदत्त पालीवाल, जितेंद्र फौजदार, प्रमोद गुप्ता, प्रभुदयाल कठेरिया, रामसकल गुर्जर, छोटेलाल वर्मा, नागेंद्र प्रसाद गामा, टीएन अग्रवाल, ओमप्रकाश चलनी वाले, बबीता चौहान, निर्मला दीक्षित, रामसखी कठेरिया, डा. रितु दिवाकर, डा. रामबाबू हरित, चौधरी बाबूलाल, अलीगढ़ से राजीव अग्रवाल, शेर सिंह चौधरी, सुनील पांडेय, आशुतोष वाष्र्णेय, गोपाल सिंह, मधु मिश्रा, शशि सिंह व सत्यपाल सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

गोरखपुर क्षेत्र : बलिया के बब्बन राजभर, विनोद शंकर दूबे, भरत सिंह, भगवान पाठक, रामइकबाल सिंह, शेषनाथ आचार्य, नागेंद्र पांडेय, बस्ती के पवन कसौधन, राजेंद्र तिवारी, अजय सिंह गौतम, गणेश नारायण मिश्र, कुशीनगर से पीके राय, जय प्रकाश शाही, डा. बीना कुमारी गुप्ता, मऊ के हरिनारायण राजभर, हौसला उपाध्याय, दुर्गविजय राय, संचिता सिंह चौहान, डा. एनएन सिंह, महराजगंज के जनार्दन गुप्ता, अरुण कुमार शुक्ला, अर्चना चंद्रा, सिद्धार्थनगर के राजू श्रीवास्तव, लालजी त्रिपाठी, साधना चौधरी, संतकबीर नगर के मदन नारायण सिंह, सेतुभान राय, अष्टभुजा शुक्ला, देवरिया के महेंद्र यादव, विजय बहादुर दूबे, रविंद्र प्रताप मल्ल, रामधनी गौड़, शलभ मणि त्रिपाठी, वृन्दा कुशवाहा, डा. रतनपाल सिंह, आजमगढ़ के कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, दिनेश यादव निरहुआ, श्रीकृष्ण पाल, देवेन्द्र सिंह, जयनाथ सिंह, गोरखपुर के बेचन राम, मायाशंकर शुक्ल, विश्वनाथ पासवान, विनोद पांडे, राहुल श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, लल्लन तिवारी, निर्मला द्विवेदी, सत्या पांडे, दुर्गेश नन्दिनी त्रिपाठी व अशोक सिंह को कार्यसमिति सदस्य घोषित किया है।

काशी क्षेत्र : कौशाम्बी से रमेश पासी, पुष्पा देवी, मीरजापुर से धनन्जय पाण्डेय, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, उत्तर मौर्या, मछलीशहर से राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भैया', भदोही से हौसिला पाठक, पूर्णमासी पंकज, रेणु पांडेय, प्रयागराज से कन्हैया लाल पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, पीयूष रंजन निषाद, शिवदत्त पटेल, प्रभाशंकर पांडेय, राघवेंद्र नाथ सिंह, नरेंद्र सिंह गौड़, अरुण अग्रवाल, शशि वाष्र्णेय, अनिता सचान, डा. एलएस ओझा, प्रतापगढ़ से शिव प्रकाश सेनानी, सोनभद्र से रामनरेश पासवान, रामलखन सिंह, छोटे लाल खरवार, चांद प्रकाश जैन, तीरथराज, जय प्रकाश चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, सुलतानपुर से जगदीश सिंह छग्गू, ओम प्रकाश पांडेय, सुमन सिंह, डा. एमपी सिंह, डा. सीताशरण त्रिपाठी, वाराणसी से हैदर अब्बास चांद, श्यामदेव राय चौधरी, शिवनाथ यादव, रामगोपाल महौले, संजय राय, निर्मला पटेल, वीणा पांडेय, चन्दौली से शिवपूजन राम, शिवतपस्या पासवान, सर्वेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिह, दर्शना सिंह, जौनपुर से ब्रम्हादेव मिश्रा, केपी सिंह, सुशील उपाध्याय, अनिता रावत, अनीता, अमेठी से तेजभान दादा, जंग बहादुर सिंह, गाजीपुर से प्रो. बाबूलाल बलवंत बिन्द, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पाण्डेय, शोभनाथ यादव को सदस्य घोषित किया है।

कानपुर क्षेत्र : झांसी से महावीर सिंह, प्रदीप सरावगी, रवीन्द्र शुक्ला, अरिदमन सिंह गुर्जर, किरन बुकसेलर वर्मा, गिरजा तिवारी, डा. कंचन जायसवाल, इटावा से डा. रमाकांत शर्मा, बांदा से राजेश द्विवेदी, लवलेश सिंह, प्रभा गुप्ता, कानपुर से बाल चन्द्र मिश्रा, मणिकांत जैन, मदन पांडेय, किशन लाल सुदर्शन, शिवकुमार पाठक, दिनेश राय, भगवानदास कोरी, रघुनंदन भदौरिया, रमेश अवस्थी, राकेश सोनकर, राहुल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश अवस्थी, पूनम कपूर, प्रेमलता कटियार, रीता शास्त्री, कानपुर देहात से राजेश सचान, कन्नौज से बनवारी लाल दोहरे, महोबा से गंगा चरण राजपूत, डा. कमलेश सक्सेना, चित्रकूट से भैरव प्रसाद मिश्रा, रमेश चंद्र द्विवेदी, रामरतन प्रजापति, हमीरपुर से राजनारायण बुधौलिया, आशारानी कबीर, फर्रुखाबाद से दिनेश कटियार, भूदेव राजपूत, डा. रजनी सरीन, फतेहपुर से प्रमोद द्विवेदी, राधेश्याम गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जालौन से संजीव त्रिपाठी, औरैया से अनिल गुप्ता, ललितपुर से जेके सिह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित किए गए।

पश्चिम क्षेत्र : बागपत से वेदपाल उपाध्याय, जय प्रकाश तोमर, बुलंदशहर से रविंद्र राजौरा, सतीश शर्मा, अशोक प्रधान, किरण पाल सिंह, मुरादाबाद से महेंद्र गुप्ता, सर्वेश सिंह, सुरेश सैनी, मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी, डा.सुभाष चंद्र शर्मा, मेरठ से करुणेश नंदन गर्ग, रविंद्र भड़ाना, जयकरण गुप्ता, अमित अग्रवाल, राखी त्यागी, अंजू वारियर, अनिता सिंह, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, बिजनौर से यशवीर धोबी, यशवंत, भारतेंदु सिंह, कविता चौधरी, हापुड़ से राजेंद्र कुमार, मीना सिंह, लज्जारानी गर्ग, रामपुर से सुरेश गंगवार, शामली से हरवीर मलिक, पवन तरार, प्रमोद सैनी 'अट्टा', प्रसन्न चौधरी, डा.प्रियम्बदा तोमर, चौधरी वीरेंद्र सिंह, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, मंजू दिलेर, सहारनपुर से प्रेमपाल कटियार, रविंद्र मोल्हू जाटव, राघव लखन पाल, नोएडा से महेश चौहान, विनोद त्यागी, हरीशचंद्र भाटी, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, हरपाल सिंह, सुरेश चंद्र नागर, ओम प्रकाश गोला प्रजापति, गाजियाबाद से पृथ्वी सिंह, पवन गोयल, प्रशांत चौधरी, रमेश तोमर, संजीव सिंघल, सतेंद्र त्यागी, नरेंद्र कश्यप, आशु वर्मा, अजय शर्मा अशोक नागर को कार्यसमिति सदस्य घोषित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.