Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं से आह्वान- अपने बूथों के सैनिटाइजेशन की करें पहल

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सैनिटाइजेशन और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनता को जागरूक करने का कार्य करे। लोगों को आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने में भी जुटें।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 02:27 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 02:27 AM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं से आह्वान- अपने बूथों के सैनिटाइजेशन की करें पहल
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने बूथों के सैनिटाइजेशन की पहल करें।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कोरोना महामारी से बचाव के अभियान को गति देते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपना बूथ कोरोना मुक्त बनाने के लिए बूथवार सैनिटाइजेशन की पहल का आह्वान किया। शुक्रवार को वर्चुअल संवाद के जरिए उन्होंने सेवाकार्याें की जिलेवार समीक्षा की।

prime article banner

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सैनिटाइजेशन और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनता को जागरूक करने का कार्य करे। लोगों को आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने में भी जुटें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता छोटे-छोटे समूहों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सेवा कार्य जारी रखें।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश में चलाये जा रहे सेवा अभियान की चर्चा करते हुए पदाधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैश्विक आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक कार्य करना चाहिए। जरूरतमंदों को मेडिकल किट व अन्य सहायता भी उपलब्ध कराये। बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता जनता को कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए माक्स का उपयोग और दो गज की दूरी के शत प्रतिशत पालन करने के लिए प्रेरित करे। वर्चुअल बैठक में पार्टी के प्रदेश पदधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष सम्मलित हुए।

मतगणना में विशेष सर्तकता बरतें : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने आगामी दो मई को आरंभ होने वाली मतगणना के प्रति पदाधिकारियों को सतर्क किया। पाठक का कहना है कि इस बार पंचायत चूनाव में भाजपा का प्रदर्शन एतिहासिक होगा। उन्होंने मतगणना कार्य में तेजतर्रार कार्यकर्ताओं को लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हार से घबराए विपक्षी नेता माहौल बिगाड़ने की कोशिशें कर सकती है। उन्होंने मतगणना कार्य में अनुभवी व मजबूत कार्यकर्ताओं ही लगाए जाने पर जोर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.