Move to Jagran APP

UP BEd Entrance Exam-2020 Result: सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप, ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी शुरू

UP BEd Entrance Exam-2020 Result Declared लखनऊ ने यूनिवर्सिटी ने शाम को बीएड संयुक्त प्रवर्ष परीक्षा का रिजल्ट अपनी वेबसाइट http//lkouniv.ac.in पर जारी किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 10:54 PM (IST)
UP BEd Entrance Exam-2020 Result: सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप, ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी शुरू
UP BEd Entrance Exam-2020 Result: सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप, ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी शुरू

लखनऊ, लखनऊ, जेएनएन। UP BEd Entrance Exam-2020 Result Declared: उत्तर प्रदेश की बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार शाम को जारी कर दिया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 आयोजित की थी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शनिवार को संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड 2020 का परिणाम जारी कर दिया ।

loksabha election banner

इसमें सीतापुर के पंकज कुमार ने टॉप किया है। वह 299.333 अंकों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहे हैं। वहीं, सीतामणि के अजय कुमार 295 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। परीक्षा के चेयरमैन कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इन नतीजों की घोषणा की।  कुलपति ने बताया कि यह प्रवेश-परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड किया जा रहा है। सभी अभ्यर्थी, लखनऊ विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन आवेदन पत्र भरा था) अपना प्राप्तांक, स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक प्राप्त कर सकते हैं। 

कुलपति/चेयरमैन एवं राज्य समन्वयक, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2020-22 ने बताया कि वर्तमान कोरोना महामारी के चलते परीक्षा का सुरक्षित आयोजन एक बहुत बड़ी चुनौती थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के 73 जनपदों में परीक्षा आयोजित करायी गयी। प्रत्येक परीक्षा-केन्द्र को कोरोना संक्रमण से बचाने की पूरी व्यवस्था की गयी थी। परीक्षा के दोनों पालियों के पूर्व प्रत्येक परीक्षा केन्द्र/परीक्षा कक्ष को सैनेटाइज कराया गया व अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए करायी गयी। 

पांच के रिजल्ट निरस्त

परीक्षा के लिए  कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इस प्रवेश-परीक्षा परीक्षा में 3,57,701 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाये गये, जिनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है। कुल 356946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम बेवसाइट पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन आफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउंसलिंग सम्बन्धित अन्य सम्पूर्ण विवरण उसी वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रदर्शित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जायेगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर, विषय-वर्ग परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा। 

यह बने टॉपर 

रैंक      नाम  अंक           जिला 

1.  पंकज कुमार           299.333     सीतापुर 

2. अजय कुमार          295.000       सीतामढी

3.     अमर सिंह                   294.666       आजमगढ़

4.      मनीषा मिश्रा                293.333        झांसी

5.     सुयश दीक्षित                 291.334         हरदोई 

6.     प्रशांत यादव                  290.667         गाजीपुर 

7.     ओम भुवन राय                290.667        लखनऊ 

8.     मोहम्मद अजमान खान     288.000         मेरठ

9.     नेहा अग्रवाल                   288.000        फिरोजाबाद 

10.   राम अवतार                     287.666            आगरा।

यह भी पढ़ें : UP BEd-2020 Result: किसान का बेटा बन गया बीएड प्रवेश परीक्षा का टॉपर

ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी शुरू

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसलिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी है। राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेई ने बताया किबीएड प्रवेश परीक्षा 2020 की काउसलिंग 21 सितंबर से शुरू होनी है। काउंसलिंग की तारीख आगे बढ़ाने भी बढ़ाई जा सकती है। प्रो. बाजपेई ने बताया कि कोर्णाक संक्रमण को देखते हुए काउंसलिंग ऑनलाइन करवाई जाएगी। काउंसलिंग के पहले चरण में करीब 50 हजार अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.