Move to Jagran APP

UP BJP MP Meeting: दिल्ली में दो दिनी बैठक में BJP के शीर्ष नेतृत्व का UP के सांसदों को क्षेत्र में सक्रिय होने का निर्देश

BJP MP From UP Meeting भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में अवध काशी व गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के सांसदों के साथ बैठक करने के साथ उनको संबोधित भी किया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 12:16 PM (IST)
UP BJP MP Meeting: दिल्ली में दो दिनी बैठक में BJP के शीर्ष नेतृत्व का UP के सांसदों को क्षेत्र में सक्रिय होने का निर्देश
नई दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में सत्ता को बरकरार के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी बेहद गंभीर है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश से भाजपा के सभी सांसदों को सीएम योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद स्पष्ट निर्देश भी दिया। शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सक्रिय होने का स्पष्ट निर्देश भी दिया है।

loksabha election banner

नई दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के अवध, काशी व गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के सांसदों के साथ बैठक करने के साथ उनको संबोधित भी किया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष ने सभी सांसदों को शीघ्र ही अपने क्षेत्र में जाकर सक्रिय हो जाने का निर्देश भी दिया। नड्डा ने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र में जाकर जनता को राज्य तथा केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दें।

जेपी नड्डा ने कहा कि आप लोगों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान बड़ा अभियान बनेगा। आप सभी लोग कार्यकर्ताओं को इस योजना से जोड़ें। सभी नए मंत्री भी सत्र के बाद क्षेत्र का दौरा करें। उन्होंने कहा कि सांसदों को रोड मैप बना कर दिया जाएगा। नड्डा ने कहा कि महराजगंज के पंकज चौधरी मंत्री बने हैं, वह तो अपने संसदीय क्षेत्र के साथ ही कम से कम दस क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कोविड की मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है। सब सांसद वैक्सीन सेंटर पर जाएं। वहां की व्यवस्था को देखें। हफ्ते में दो बार वैक्सीन सेंटर पर जरूर जाएं। सभी सांसद अपने क्षेत्र की तस्वीर लगाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की सरकार में उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है। लखनऊवासी तथा मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर हाल में मंत्री बने हैं। हम शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं कि उत्तर प्रदेश को मंत्रिमंडल में बड़ा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांत के लिए जानी जाती है। कोविड काल में सेवा ही संगठन अभियान चलाया गया। हमने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अभियान चलाया। संगठन के सभी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन जुड़े हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास रहा है। कोरोना काल में सांसदों के साथ विधायकों ने काफी सेवा की। संगठन के लोगों ने जनता की सेवा की। अब अवसर आ गया है कि हम जनता के बीच जाकर एक बार फिर से उनका हाल लें। अपने कार्य को उनको बताएं और आशीर्वाद लें।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी को जिला पंचायत का चुनाव जीतने की बधाई। अब तो भाजपा की गांव की भी सरकार है और गांव का आदमी सारी बात समझता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.