Move to Jagran APP

UP Election 2022: सीतापुर सदर से शमीना और बिसवां से अभिनव होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

सदर से प्रत्याशी बनीं शमीना शफीक की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। पहले वह पेशे से शिक्षक थीं। करीब नौ वर्ष के करियर के बाद इन्होंने राजनीति की राह पकड़ ली। वर्तमान में वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ ही केरल दिल्ली व मुंबई की प्रभारी भी हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 06:16 PM (IST)
UP Election 2022: सीतापुर सदर से शमीना और बिसवां से अभिनव होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
शमीना वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं।

सीतापुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की पहली सूची में सीतापुर जिले के भी दो प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक तो बिसवां से अभिनव भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है।

loksabha election banner

सदर से प्रत्याशी बनीं शमीना शफीक की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। पहले वह पेशे से शिक्षक थीं। करीब नौ वर्ष के करियर के बाद इन्होंने राजनीति की राह पकड़ ली। वर्तमान में वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ ही केरल, दिल्ली व मुंबई की प्रभारी भी हैं। शमीना वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। अब वह पहली बार विधानसभा चुनाव में सीतापुर सदर सीट से मैदान में उतर रहीं हैं।

वहीं, बिसवां से अभिनव भार्गव को मैदान में उतारा गया है। अभिनव दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह वर्ष 2012 में पीस पार्टी से चुनाव लड़े थे। इसके बाद वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। अभिनव पूर्व विधायक रामकुमार भार्गव के भतीजे हैं। रामकुमार भार्गव वर्ष 1984 में बिसवां से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। अभिनव ने लामार्टीनियर कालेज लखनऊ से हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उनका कंसट्रक्शन का काम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.