Move to Jagran APP

BJP-Nishad Party Alliance: भाजपा ऑफिस में डॉ. संजय निषाद बोले, हम अपने सिंबल पर लड़ेंगे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव

BJP-Nishad Party Alliance for UP Assembly Election 2022 भाजपा कार्यालय में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी के सभी प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा में अपनी पार्टी यानी निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:00 PM (IST)
BJP-Nishad Party Alliance: भाजपा ऑफिस में डॉ. संजय निषाद बोले, हम अपने सिंबल पर लड़ेंगे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव
भाजपा कार्यालय में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में ही अपने तेवर दिखा दिए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ संयुकत मीडिया ब्रीफिंग करने पहुंचे संजय निषाद अलग ही धारा में थे।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी के सभी प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा में अपनी पार्टी यानी निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। संजय निषाद ने साफ कहा कि हमारी पार्टी का भाजपा में विलय नहीं होगा। हम किसी भी कीमत पर विलय नहीं करेंगे। निषाद पार्टी के सभी प्रत्याशी अलग से अपने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर आज भाजपा नेताओं के साथ होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से सीट पर समझौता तो तय है, लेकिन हमारी पार्टी के सभी प्रत्याशी निषाद पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ेंगे। हम भाजपा के चिन्ह पर मैदान में नहीं उतरेंगे।  

यह भी पढ़ें:UP Assembly Election 2022: निषाद पार्टी व अपना दल के साथ क्चछ्वक्क का गठबंधन, प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने की घोषणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.