Move to Jagran APP

जेडीयू महासचिव केसी त्यागी के पुत्र अमरीश के साथ सपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल

UP Assembly Election 2022 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सेंध लगा ली। समाजवादी पार्टी रविवार को लखनऊ में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है इसी दौरान उनकी पार्टी के बड़े व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 03:39 PM (IST)
जेडीयू महासचिव केसी त्यागी के पुत्र अमरीश के साथ सपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सेंध लगा ली

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का वृहद सदस्यता अभियान भी गति पकड़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रभारी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सेंध लगा ली। समाजवादी पार्टी रविवार को लखनऊ में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है, इसी दौरान उनकी पार्टी के बड़े व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए।

loksabha election banner

जनता दल यूनाइटेड के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी भी रविवार से भाजपाई हो गए हैं। इसी क्रम में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता ने भी भाजपा का दामन थामा। केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी गाजियाबाद के लोहियानगर में रहते हैं। त्यागी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनाव में काम किया था। अमरीश त्यागी छात्र राजनीति में भी थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्यामा प्रसाद मुखर्जी कालेज के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अमरीश त्यागी ओवलीनो बिजनेस इंटेलिजेंस (ओबीआइ) प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हैं। उनकी कंपनी एससीएल ग्रप के साथ विभिन्न दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ चुनावी अभियान और मीडिया का मैनेजमेंट का काम देखती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूती बढ़ाने के लिए भाजपा ने रविवार को कुछ प्रमुख नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। इनमें समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी, भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता डा. टीपी सिंह, अमरोहा के बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमसिंह आर्य, लोकदल के पूर्व प्रदेश सचिव व अमरोहा से जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह प्रमुख हैं। इन सभी को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और च्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि डिप्टी सीएम हम पार्टी में ज्वाइनिंग के मामले में पिछला रिकॉर्ड को तोडऩे की ओर हैं। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह तो तय है कि सदस्यता अभियान में भाजपा अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी। बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा तो एक परिवार की तरह है। भाजपा अपने सहयोगियों को स्थान तथा सम्मान देती है। विपक्ष का कोई भी दल भाजपा के कार्यों का मुकाबला नही कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.