Move to Jagran APP

पूर्व विधायक कालीचरण सहित राजभर समाज के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा में शामिल

UP Assembly Election 2022 भारतीय जनता पार्टी ने राजभर समाज के बड़े नेताओं को शामिल किया। गाजीपुर के जोहराबाद से समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे कालीचरण राजभर के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 01:19 PM (IST)
पूर्व विधायक कालीचरण सहित राजभर समाज के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा में शामिल
हेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान को गति देने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राजभर समाज के बड़े नेताओं को शामिल किया। गाजीपुर के जोहराबाद से समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे कालीचरण राजभर के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग समिति के प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, घोसी से सांसद हरिनारायण राजभर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व ब्रजेश पाठक के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले राजभर समाज के नेताओं का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत है। राजभर समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा में सुहेलदेव समाज के उत्थान के लिए काम जारी है। भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में आप सभी लोग मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं।

गाजीपुर के जोहराबाद से 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लडऩे वाले कालीचरण राजभर दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रहे हैं। इनके साथ मऊ के मदन राजभर ने शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छोड़कर सुभाषपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। मदन राजभर ने राजभर मिशन के लिए काम किया है। श्रावस्ती निवासी महाराजा सुहेलदेव के वंशज मोनू राजभर के साथ आजमगढ़ के अतरौलिया से प्रकाश राजभर, लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष सुशील राजभर, लखनऊ के प्रमुख महासचिव ज्ञान भारद्वाज, बब्बन राजभर, ओम प्रकाश व अविनाश तथा राजेश राजभर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराजा सुहेलदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन राजभर अपने कार्यकर्ताओं और दल के नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.