Move to Jagran APP

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद

चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस से जुड़ी तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। वह दिन में 130 बजे चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर लड़की हूं लड़ सकती हूं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 05:33 PM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, जेएनएन। बीमारी के कारण पीतलनगरी मुरादाबाद में कांग्रेस की बैठक में शामिल ना होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब फिर मैदान में उतरने को तैयार हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में रहेंगी।

loksabha election banner

चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस से जुड़ी तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। वह दिन में 1:30 बजे चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर लड़की हूं लड़ सकती हूं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सभा में नारा दिया था कि लड़की हूं-लड़ सकती हूं। इसी अभियान के तहत उनका महिलाओं के साथ संवाद होगा। वह अपने अभियान से महिलाओं को साथ जोडऩे के अभियान में लगी हैं। संवाद से पहले प्रियंका गांधी एक बजे मत्तगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर और फिर 3:30 बजे कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। हाल ही में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा तथा नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति देगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.