Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुरादाबाद में ससुराल वालों से लम्बे समय बाद आने पर मांगी माफी

कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने कहा कि आप सभी लोगों का मेरे ससुराल में बहुत स्वागत है। ससुराल वालों मैं आपसे माफी चाहती हूँ कि बहुत दिन बाद आयी हूँ। आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। उनको खड़ा किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 12:59 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुरादाबाद में ससुराल वालों से लम्बे समय बाद आने पर मांगी माफी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

मुरादाबाद, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को अपने ससुराल में थीं। पीतलनगरी मुरादाबाद में लम्बे अंतराल के बाद आने के कारण उन्होंने सभी से माफी मांगी।

loksabha election banner

मुरादाबाद में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि आप सभी लोगों का मेरे ससुराल में बहुत स्वागत है। ससुराल वालों मैं आपसे माफी चाहती हूँ कि बहुत दिन बाद आयी हूँ। आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। उनको खड़ा किया। देश के बंटवारे के बाद मेरे ससुर जी के पिता मुरादाबाद आये। यहीं से कारोबार शुरू किया। यहां के हुनर, यहां के लोगों की मदद से उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य बनाया।

मुरादाबाद पीतलनगरी के रूप में पूरी दुनिया मे जाना जाता है। मेरी शादी के वक्त यह एक खुशहाल शहर था। व्यापारियों से लेकर मजदूरों की मेहनत के साथ-साथ उस समय ऐसी सरकार थी, जिसने आपकी काफी मदद की। उसी समय में एक्सपोर्ट काउंसिल बनी, निर्यातकों को हर तरह से मदद दी गयी। मेरे पिता राजीव जी ने हर तरह से मदद की। उस समय आठ हजार करोड़ का निर्यात होता था, आज दो हजार का हो रहा है। इसके कारण दो लाख लोगों की रोटी-रोजी खत्म हुई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति से व्यापारी काफी बर्बाद हुए हैं। इसके साथ ही सरकार की गलत नीति से नोटबंदी से कोई काला धन वापस नहीं आया। जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ी। कारीगरों की दिहाड़ी आधी हुई। इसी दौरान बिजली व डीजल महंगा होने के साथ कच्चा माल भी काफी महंगा हो गया। इस सरकार ने ब्याज पर सब्सिडी कम की, जिससे लोग काम करने से घबराने लगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.