UP BSP Candidate List 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-शिवपाल के खिलाफ उतारा एससी प्रत्याशी
UP BSP Candidate List 2022 यूपी चुनाव के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हाथरस फिरोजाबाद कासगंज एटा मैनपुरी फर्रुखाबाद कन्नौज इटावा औरैया कानपुर देहात कानपुर नगर जालौन झांसी ललितपुर हमीरपुर महोबा से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने (बीएसपी) ने प्रत्याशियों की गुरुवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। यूपी में एक बार फिर बसपा की सरकार बनाने की कोशिश में जुटी बसपा प्रमुख मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा व प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में अनुसूचित जाति (एससी) के प्रत्याशी उतारे हैं। मैनपुरी की जिस करहल सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं वहां से बसपा ने कुलदीप नारायन और इटावा की जसवंतनगर सीट से अनुसूचित जाति के ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है। इस सीट से शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ते रहे हैं।
बीएसपी चीफ मायावती ने तीसरे चरण की 59 सीटों में से 53 के प्रत्याशियों की सूची गुरुवार को जारी कर दी। जिन छह सीटों के उम्मीदवार तय न होने के कारण अभी घोषित नहीं किए जा सके उनमें अमृतपुर, भोजपुर, बिधूना, भोगनीपुर, आर्यनगर और चरखारी विधानसभा क्षेत्र है। 53 घोषित प्रत्याशियों में से 17 एससी हैं जबकि कुल आरक्षित सीटें 15 ही हैं। करहल और जसवंतनगर सीट सामान्य होने के बावजूद बसपा ने एससी उम्मीदवार उतारे हैं। इस चरण में जहां छह महिलाओं को टिकट दिए गए हैं वहीं सिर्फ तीन मुस्लिम प्रत्याशी हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पहले और दूसरे चरण में कुल 39 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार तीसरे चरण में आठ क्षत्रिय और सात ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी बनाए गए हैं।
घोषित प्रत्याशियों में से कुछ को बदलने की संभावना से इंकार नहीं किया गया है। किसी भी सीट पर सपा-रालोद गठबंधन, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के जातीय समीकरण को देखते हुए बसपा प्रमुख उम्मीदवार बदल सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पहले, दूसरे चरण के घोषित प्रत्याशियों में से कई को बाद में बदल गया है। गुरुवार को जारी सूची के बाद साफ है कि बसपा ने 403 विधानसभा सीटों में से 166 पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही चौथे चरण के प्रत्याशियों की भी सूची जारी की जाएगी।
- Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 27 Jan 2022
तीसरे चरण के लिए बसपा के 53 प्रत्याशियों की सूची
- क्रम संख्या : जिला : विधानसभा क्षेत्र : प्रत्याशी का नाम
- 1. हाथरस : हाथरस (सुरक्षित) : संजीव कुमार काका
- 2. हाथरस : सादाबाद : डा. अविन शर्मा
- 3. हाथरस : सिकंदरा राऊ : ठाकुर अवधेश कुमार सिंह
- 4. फिरोजाबाद : टूंडला (सुरक्षित) : अमर सिंह जाटव
- 5. फिरोजाबाद : जसराना : सूर्य प्रताप सिंह
- 6. फिरोजाबाद : फिरोजाबाद : बबलू कुमार राठौर
- 7. फिरोजाबाद : शिकोहाबाद : अनिल कुमार यादव
- 8. फिरोजाबाद : सिरसागंज : राघवेंद्र सिंह
- 9. कासगंज : कासगंज : प्रभुदयाल सिंह राजपूत
- 10. कासगंज : अमांपुर : सुभाष चंद्र शाक्य
- 11. कासगंज : पटियाली : नीरज मिश्रा
- 12. एटा : अलीगंज : सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां
- 13. एटा : एटा : अजय सिंह यादव
- 14. एटा : मरहरा : योगेश कुमार शाक्य
- 15. एटा : जलेसर (सुरक्षित) : आकाश सिंह जाटव
- 16. मैनपुरी : मैनपुरी : गौरव नंद सविता
- 17. मैनपुरी : भोगांव : अशोक सिंह चौहान
- 18. मैनपुरी : किशनी (सुरक्षित) : प्रभूदयाल जाटव
- 19. मैनपुरी : करहल : कुलदीप नारायन
- 20. फर्रुखाबाद : कायमगंज (सुरक्षित) : दुर्गा प्रसाद
- 21. फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद : विजय कुमार कटियार
- 22. कन्नौज : छिबरामऊ : वहिदा बानो जूही
- 23. कन्नौज : तिर्वा : अजय कुमार वर्मा
- 24. कन्नौज : कन्नौज (सुरक्षित) : समरजीत सिंह दोहरे
- 25. इटावा : जसवंतनगर : ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
- 26. इटावा : इटावा : कुलदीप गुप्ता
- 27. इटावा : भरथना (सुरक्षित) : कमलेश आंबेडकर
- 28. औरैया : दिबियापुर : अरुण कुमार दुबे
- 29. औरैया : औरैया (सुरक्षित) : रवि शास्त्री दोहरे
- 30. कानपुर देहात : रसूलाबाद (सुरक्षित) : सीमा शंखवार
- 31. कानपुर देहात : अकबरपुर रनियां : विनोद कुमार पाल
- 32. कानपुर देहात : सिकंदरा : लालजी शुक्ला
- 33. कानपुर नगर : बिल्हौर (सुरक्षित) : मधु सिंह गौतम
- 34. कानपुर नगर : बिठूर : रमेश सिंह यादव
- 35. कानपुर नगर : कल्याणपुर : अरुण कुमार मिश्रा
- 36. कानपुर नगर : गोविंद नगर : अशोक कुमार कालिया
- 37. कानपुर नगर : सीसामऊ : रजनीश तिवारी
- 38. कानपुर नगर : किदवई नगर : मोहन मिश्रा
- 39. कानपुर नगर : कानपुर कैंट : मोहम्मद सफी खान
- 40. कानपुर नगर : महाराजपुर : सुरेंद्र पाल सिंह चौहान
- 41. कानपुर नगर : घाटमपुर (सुरक्षित) : प्रशांत अहिरवार
- 42. जालौन : माधौगढ़ : शीतल कुशवाहा
- 43. जालौन : कालपी : श्याम पाल उर्फ छुन्नापाल
- 44. जालौन : उरई (सुरक्षित) : सतेंद्र प्रताप अहिरवार
- 45. झांसी : बबीना : दशरथ सिंह राजपूत
- 46. झांसी : झांसी नगर : कैलाश साहू
- 47. झांसी : मऊरानीपुर (सुरक्षित) : रोहित रतन अहिरवार
- 48. झांसी : गरौठा : वीर सिंह गुर्जर
- 49. ललितपुर : ललितपुर : चंद्रभूषण सिंह बुंदेला
- 50. ललितपुर : महरौनी (सुरक्षित) : किरन
- 51. हमीरपुर : हमीरपुर : रामफूल निषाद
- 52. हमीरपुर : राठ (सुरक्षित) : प्रसन्न भूषण अहिरवार
- 53. महोबा : महोबा : संजय कुमार साहू
यह भी पढ़ें : बसपा ने घोषित किए छह और प्रत्याशी, कुछ टिकटों में किया संशोधन; देखें- पूरी लिस्ट