Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता पाने के लिए बेताब पार्टी हर संभव प्रयास में जुटी है। छत्तीसगढ़ में पंद्रह वर्ष बाद सत्ता वापस दिलाने वाले अनुभवी पर भरोसा। पार्टी के अच्छे रणनीतिकारों में शामिल मुख्यमंत्री बघेल जुटेंगे प्रियंका संग।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 09:12 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक

लखनऊ, जेएनएन। अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस दोबारा खड़ा होना चाहती है। देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता पाने के लिए बेताब पार्टी हर संभव प्रयास में जुटी है। संगठन पर खूब पसीना बहाया गया है। जातिगत समीकरण साधने की जुगत चल रही है। अब इस मिशन में केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा का साथ देने के लिए बतौर वरिष्ठ पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगाया है।

loksabha election banner

गांधी-नेहरू परिवार की राजनीतिक धरती उत्तर प्रदेश ही शुरुआत से रहा है, लेकिन तीन दशक से पार्टी यहां लगातार कमजोर होती चली गई। यहां तक कि परिवार की पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी से 2019 के चुनाव में राहुल गांधी खुद हार गए। उस चुनाव में भी राष्ट्रीय महासचिव के रूप में प्रियंका वाड्रा ने यहां मेहनत की थी। फिर जब 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को करारी हार मिली। 403 में से पार्टी सिर्फ सात सीटें जीत सकी, तब पहली बार इस परिवार के किसी सदस्य ने प्रदेश की राजनीति में प्रत्यक्ष कदम रखा। 

  

प्रियंका ने प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली और तब से यहां लगातार विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने में प्रयासरत हैं। संगठन को वह अपने मुताबिक तैयार कर चुकी हैं और अब प्रदेश भर में चार प्रतिज्ञा यात्राएं निकालने की तैयारी है। अब इसके साथ ही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में अर्से तक काम कर चुके अनुभवी नेता भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। वह प्रियंका के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हैट्रिक लगा चुकी भाजपा की रमन सि‍ंह सरकार का विजय रथ जब कांग्रेस ने रोका, उसमें मुख्य भूमिका भूपेश की ही मानी जाती है। उसी के फलस्वरूप उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके अनुभवों का लाभ पार्टी उत्तर प्रदेश में भी लेना चाहती है। अनुभवी-परिश्रमी होने के साथ ही वह पिछड़ा वर्ग से भी आते हैं। इस वर्ग की हिस्सेदारी प्रदेश की आबादी में सबसे अधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.