Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव का अभियान शुरू, अयोध्या से निकाली गई तिरंगा संकल्प यात्रा

UP Assembly Election 2022 दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ पार्टी की उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शहर के गुलाबबाड़ी से तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 04:08 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 05:07 PM (IST)
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

अयोध्या, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर आम आदमी पार्टी ने रामनगरी अयोध्या से अपना अभियान शुरू किया है। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली है।

loksabha election banner

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ पार्टी की उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शहर के गुलाबबाड़ी से तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। यह यात्रा सिविल लाइन में गांधी पार्क तक जाकर सम्पन्न हो गई। इसमें पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं।

अयोध्या के गुलाब बाड़ी मैदान से निकली आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। इस तिरंगा संकल्प यात्रा में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह में भी शामिल थे। इस यात्रा का भविष्य में विस्तार भी करने की योजना बनाई गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे। यहां पर रामलला के साथ इन नेताओं ने हनुमान गढ़ी का दर्शन करने के साथ पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी।  

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी UP में नहीं करेगी गठबंधन, 403 सीटों पर लड़ेंगे पार्टी के प्रत्याशी: मनीष सिसोसिया

यह भी पढ़ें : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया रामलला का दर्शन, बोले- रामराज्य स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.