Move to Jagran APP

रायबरेली में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहथिनासा निवासी भोलेनाथ सिंह पुत्र डाक्टर संजय सिंह बाइक से घर से लखनऊ जा रहा था।

By Vikas MishraEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:05 AM (IST)
रायबरेली में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को रोक लिया

रायबरेली, संवाद सूत्र। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम हथिनासा निवासी भोलेनाथ सिंह पुत्र डाक्टर संजय सिंह बाइक से गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से लखनऊ जा रहा था। लालगंज बछरावां मुख्य मार्ग पर चांदा गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें भोलेनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

loksabha election banner

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को रोक लिया और मामले की जानकारी लालगंज पुलिस समेत 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से घायल भोलेनाथ सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त कर परिवारजनों को घटना की जानकारी दी गई। बताते हैं कि मृतक के पिता डा. संजय सिंह उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ता हैं। मृतक तीन बहनों प्रिया सिंह, प्रीति सिंह व अन्नू सिंह का इकलौता भाई था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। सूचना पर लालगंज अस्पताल पहुंचे उपनिरीक्षक दिलीप राय ने घटना की जानकारी ली। भोलेनाथ सिंह की मौत परिवारजन का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के चलते बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शिकायती पत्र मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.