Move to Jagran APP

सीतापुर के साधु के बाद चर्चा में लखीमपुर के महेंद्र का Unique हर्बल मास्क, बोले- अस्पताल से मिला मास्क

Mask For Protection From Corona Virus सोशल मीडिया पर वायरल उनका मास्क साधारण मास्क नहीं है बल्कि नीम से बना है और इसे जिसमें लपेट रखा है उसका इस्तेमाल जानवरों के लिए किया जाता है। जिसे जाबी भी कहते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 02:11 PM (IST)
सीतापुर के साधु के बाद चर्चा में लखीमपुर के महेंद्र का Unique हर्बल मास्क, बोले- अस्पताल से मिला मास्क
लखीमपुर खीरी के युवक महेंद्र सिंह का मास्क इंटरनेट मीडिया पर वायरल

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण काल में सर्वाधिक कारगर हथियार मास्क को माना जा रहा है। मास्क को लेकर बेहद गंभीर लोग इसके विभिन्न प्रकार को भी आजमा रहे हैं। ऐसे में सीतापुर के एक साधु के बाद लखीमपुर खीरी के युवक महेंद्र सिंह का मास्क इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। जानवरों के मुंह पर बांधे जाने वाली जाबी के अंदर नीम की पत्तियां डालकर महेंद्र मास्क के रूप में उपयोग कर रहा है। जब उससे पूछा गया कि यह मास्क कहां से मिला तो उसका जवाब था अस्पताल से।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एक्सपर्ट्स ने मास्क को ही सबसे बेहतर उपाय बताया है। कई लोग इसको लेकर अनोखे प्रयोग भी कर रहे हैं। महिलाएं एवं युवतियां जहां साड़ी व सूट के मैचिंग वाले मास्क को वरीयता दे रहे हैं तो कई लोग सर्जिकल मास्क को सही मान रहे हैं। इसी बीच कई लोग अनोखा मास्क भी पहन रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं लखीमपुर खीरी जिले के महेंद्र सिंह। इनका वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के बीच जाबी में नीम की पत्ती का मास्क लगाए महेंद्र सिंह काफी चर्चा में हैं। उनका विचित्र मास्क इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग महेंद्र की तलाश में लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनका मास्क, साधारण मास्क नहीं है, बल्कि नीम से बना है और इसे जिसमें लपेट रखा है उसका इस्तेमाल जानवरों के लिए किया जाता है। जिसे जाबी भी कहते हैं।

सरकारी अस्पताल के अधिकारी ने दिया मास्क: लखीमपुर खीरी जिले के बगरेठी गांव के महेंद्र सिंह को अनोखा मास्क सरकारी अस्पताल में अधिकारी ने मास्क दिया है। जिनका कहना था कि मास्क में नीम के पत्ते लगाने से फायदा होगा। अब महेंद्र सिंह ने इस मास्क को लगाया है, कह रहे हैं कि बहुत आसानी है, सांस लेने में भी कोई तकलीफ नहीं हो रही है। महेंद्र ने बताया कि उनके पास कपड़े का मास्क नहीं था। हमें यह मास्क मिला. अब हम इसे ही लगाते हैं।

गांव में पीछे चलती है भीड़: जब महेंद्र गांव से निकलते हैं तो उनके पीछे भीड़ इकट्ठा हो जाती है। अब तो गांव के कुछ लोग भी उनकी तरह ही मास्क पहन रहे हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि नीम एक औषधि पेड़ है, इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। अब इस मास्क को लगाने से उन्हेंं सांस लेने में भी दिक्कत नहीं होती है और स्वच्छ हवा उनको मिलती है।

सीतापुर में साधु ने पहना तुलसी व नीम की पत्ती का मास्क: महेंद्र सिंह से पहले इंटरनेट मीडिया पर सीतापुर के एक साधु का वीडियो वायरल हो रहा था। साधु ने नीम और तुलसी से बना हर्बल मास्क लगाया था। सीतापुर के बस स्टैंड के पास साधु बाबा ने हर्बल मास्क पहना था। उनका मास्क नीम और तुलसी की पत्तियों से बना है। इस दौरान उन्होंने बताया कि तुलसी और नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसी कारण उन्होंने जो मास्क पहना है, वह बाकी मास्क की तुलना में यह मास्क ज्यादा असरदार साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.