Move to Jagran APP

UP के सीतापुर से बड़ी खबर, छह महिलाओं को अनियंत्रित कार ने रौंदा; एक की मौत

सीतापुर के लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर हुई घटना। महिलाएं मातनपुरवा गांव के देवी मंदिर जा रही थीं तभी हुआ हादसा। रौंदते हुए बेकाबू कार हुई क्षतिग्रस्त। राहगीरों की मदद से घायल महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 04:45 PM (IST)
UP के सीतापुर से बड़ी खबर, छह महिलाओं को अनियंत्रित कार ने रौंदा; एक की मौत
सीतापुर : महिलाएं मातनपुरवा गांव के देवी मंदिर जा रही थीं, तभी हुआ हादसा। रौंदते हुए बेकाबू कार हुई क्षतिग्रस्त।

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बड़ा हादसा हुआ। सोमवार सुबह गनेशपुर के पास कार ने छह महिलाओं को रौंद दिया है। इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य एक महिला को डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया जा रहा है कि यह महिलाएं मातनपुरवा गांव के देवी मंदिर जा रही थीं। 

loksabha election banner

दंडवत करते हुए मंदिर जा रही थी मह‍िला, कार ने रौंदा: मामला लहरपुर-सीतापुर मार्ग का है। बताया जा रहा है कि यह महिलाएं मातनपुरवा गांव के देवी मंदिर जा रही थीं। इन महिलाओं में गनेशपुर की 35 वर्षीय निरुपमा पत्नी हरिपाल दंडवत करते हुए मंदिर जा रही थी। इसी दौरान लहरपुर तरफ आ रही अनियंत्रित कार ने मार्ग पर पैदल चल रही महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल महिलाओं में ऊषा देवी पत्नी राजदेव, प्रेमावती पत्नी राम किशोर, रामपति पत्नी रामदुलारे, शांति देवी पत्नी मिहीलाल, पुष्पा देवी पत्नी बरातीलाल, निरुपमा देवी पत्नी हरिपाल हैं। इन महिलाओं को कार ठोकर मारते हुए निकल गई।

 

राहगीरों की मदद से घायल महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने निरुपमा को मृत घोषित कर दिया है। जबकि नेरिया गांव की शांति देवी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रारभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। अन्य घायल महिलाओं के प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.