चाचा ने मासूम पर ब्लेड से किया हमला, लहूलुहान लोहिया अस्पताल में भर्ती
लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के अजय नगर कमता का मामला है। मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। रविवार को एक सात साल के मासूम पर उसके ही चाचा ने ब्लेड से हमला कर दिया। मासूम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
ये है पूरा मामला
मामला चिनहट थानाक्षेत्र के अजय नगर कमता का है। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, मासूम के पिता दीपक कुमार ने सूचना दी कि भाई अभिषेक ने उनके बेटे यश पर ब्लेड पर हमला कर दिया है। पुलिस ने छानबीन की और मासूम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी का कहना है कि अभिषेक ने ब्लेड से यश के गाल व गर्दन पर कई वार किया है। मासूम का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपित अभिषेक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया गया कि अभिषेक मानसिक रूप से कमजोर है और उसे कहीं से ब्लेड मिल गया था, जिससे उसने यश पर हमला कर दिया था।