Move to Jagran APP

सीतापुर में नाली के विवाद पर दो पक्षों में चली गोली, छत पर खड़े युवक की मौत; पांच घायल

महोली के रोहिला में नाली को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में एक अन्य युवक की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। विवाद के समय मृतक अपने घर की छत पर खड़ा था। गांव में गोली चलने के सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 07:32 AM (IST)
सीतापुर में नाली के विवाद पर दो पक्षों में चली गोली, छत पर खड़े युवक की मौत; पांच घायल
मृतक विनोद अवस्थी के बेटे आयुष और पोते उद्यांश को भी गोली लगी

सीतापुर, संवाद सूत्र। महोली के रोहिला में नाली को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में एक अन्य युवक की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। विवाद के समय मृतक अपने घर की छत पर खड़ा था। गांव में गोली चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह रोहिला के रहने वाले ललितकृष्ण पुत्र हरदयाल व संजू बाजपेयी के बीच नाली का पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ। गाली-गलौज के बाद फायरिंग होने लगी। दो पक्षों के बीच चली गोली पड़ोस के मकान की छत पर खड़े विनोद अवस्थी पुत्र चंदिका प्रसाद अवस्थी को जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। परिवारजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग में चार अन्य लोग भी घायल हुए। युवक को गोली मारने का आरोप संजू वाजपेयी, अनुराग वाजपेयी, अंकित वाजपेयी, सुधीर त्रिवेदी पर लगाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

loksabha election banner

बाप-बेटा और पोते को लगी गोलीः मृतक विनोद अवस्थी के बेटे आयुष और पोते उद्यांश को भी गोली लगी। आयुष का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। वहीं, उद्यांश को लखनऊ रेफर किया गया। फायरिंग में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गोली मृतक विनोद की कनपटी पर लगी। 

करीब 20 राउंड हुई फायरिंगः बताया जा रहा है कि नाली के मामूली विवाद में दोनों पक्षों की ओर से करीब 20 राउंड फायर किए गए। फायरिंग की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। फायरिंग लाइसेंसी बंदूक और अवैध असलहो से की गई । 

दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। गोली लगने से एक अन्य युवक की मौत हुई। कुछ घायल भी हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। -अतुल तिवारी, कोतवाल महोली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.