करवाचौथ की रात दो विवाहिताओं ने लगाई फांसी
लखनऊ जेएनएन। करवाचौथ की रात प्रेमी के साथ शादी करने वाली जानकीपुरम निवासी आरती कश्यप क
लखनऊ, जेएनएन। करवाचौथ की रात प्रेमी के साथ शादी करने वाली जानकीपुरम निवासी आरती कश्यप का शव घर में फांसी से लटकता मिला। वहीं, चिनहट में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी संतोष सिंह ने बुधवार रात फांसी लगा ली।
जानकीपुरम गोड़ियन पुरवा निवासी संतोष कश्यप से आरती ने प्रेम विवाह किया था। थाना प्रभारी अभिषेक के मुताबिक गुरुवार सुबह संतोष ने आरती का शव फंदे से लटका देखा। प्रेम विवाह करने के कारण आरती से मायके वालों ने संबंध तोड़ लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर शैलेंद्र सिंह की पत्नी संतोष ने फांसी लगा ली। वह पत्नी संतोष के साथ ससुराल में रहते हैं। इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक शैलेंद्र परिवारजन संग पत्नी को लोहिया अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां संतोष को मृत घोषित कर दिया गया।