लखनऊ में दोस्तों संग पार्टी में जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई-दो की मौत, नहीं लगाया था हेलमेट
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार राजेश द्विवेदी के मुताबिक आदित्य भट्ट मूल रूप से बस्ती के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम वह रायबरेली निवासी दोस्त पल्लवी और शुभी के साथ गोमतीनगर में रहने वाले दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। बिना हेलमेट तेज रफ्तार बाइक चला रहे आदित्य भट्ट (25) की बाइक शुक्रवार देर शाम गोमतीनगर विस्तार स्थित बंधा रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आदित्य और उनकी दोस्त पल्लवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि शुभी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों अपने दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहुल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार राजेश द्विवेदी के मुताबिक आदित्य भट्ट मूल रूप से बस्ती के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम वह रायबरेली निवासी दोस्त पल्लवी और शुभी के साथ गोमतीनगर में रहने वाले दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। आदित्य बिना हेलमेट के तेज रफ्तार बाइक चला रहे थें और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। इस बीच बंधा रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आदित्य सिर के बल सड़क पर गिरे जबकि पल्लवी और शुभी सड़क कुछ दूर आगे गिरीं। बाइक का पहिया पल्लवी के चेहरे पर चढ़ गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डाक्टरों ने आदित्य और पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभी की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिवारीजन को घटना की जानकारी दे गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आदित्य और बाइक पर पीछे बैठी उनकी दोस्त ने हेलमेट नहीं पहना था।
इस क्वालिटी का हो आपका हेलमेट
- हेलमेट बीआइआएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) होना चाहिए।
- या फिर आइएसआइ मार्का और 4151 स्टैंडर्ड का होना चाहिए।
- हेलमेट की स्ट्रिप अवश्य बांधे। बिना स्ट्रिप बांधे हेलमेट कतई न चलाएं।
- हेलमेट पहनते समेय ठुड्डी और स्ट्रिप में थोड़ा गैप होना चाहिए।
- हेलमेट के अंदर का कुसन ठीक होना चाहिए। वह टूटा न हो।
- हेलमेट को तीन से चार साल में अवश्य बदल देना चाहिए। अगर वह सही हो तब भी।
- अगर हेलमेट चटका या फटा हो तो उसका प्रयोग न करें।