Move to Jagran APP

दशहरा पर्व पर बदली लखनऊ की यातायात व्यवस्था, इन रास्तों रहेगी रोक Lucknow News

हर साल की तरह ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 05:54 PM (IST)
दशहरा पर्व पर बदली लखनऊ की यातायात व्यवस्था, इन रास्तों रहेगी रोक Lucknow News
दशहरा पर्व पर बदली लखनऊ की यातायात व्यवस्था, इन रास्तों रहेगी रोक Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। दशहरा पर्व के अवसर पर ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण पुतला दहन मंगलवार को होगा। एसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि इसके चलते रामलीला मैदान की तरफ यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। यह डायवर्जन शाम पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा। 

loksabha election banner

इधर से जाएं

  • लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से बाजारखाला/मिल एरिया होकर 
  • नाका चौराहे से रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर
  • ऐशबाग पुल ओवर ब्रिज ढाल नाका साइड से पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर की ओर
  • राजेंद्र नगर चौराहे से मोतीनगर/राजेंद्र नगर होते हुए
  • गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज की तरफ वाले वाहन बाबू लाल हलवाई चौराहा होकर 
  • पीली कॉलोनी तिराहे (उद्धम सिंह द्वार) वाला यातायात ऐशबाग ईदगाह के पीछे से एसएन मिश्रा द्वार होकर
  • एसएन मिश्रा द्वार तिराहे वाले ऐशबाग ईदगाह के पीछे या बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर। 

इधर से न जाएं 

  • ऐशबाग ईदगाह (रामलीला मैदान) तिराहा से किसी प्रकार का यातायात रामलीला मैदान की ओर 
  • लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ऐशबाग रामलीला मैदान की तरफ
  • नाका चौराहे से ऐशबाग रामलीला मैदान की ओर 
  • ऐशबाग पुल ओवर ब्रिज ढाल नाका साइड से ओवर ब्रिज होकर ऐशबाग 
  • राजेंद्र नगर चौराहे से ऐशबाग ओवर ब्रिज से ईदगाह/रामलीला मैदान 
  • गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज से ऐशबाग रामलीला मैदान 
  • पीली कॉलोनी तिराहे से ऐशबाग रामलीला मैदान की ओर 
  • एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से ऐशबाग रामलीला मैदान की ओर।
  • ऐशबाग ईदगाह (रामलीला मैदान) तिराहे से रामलीला मैदान की ओर।

नोट:- आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन, फायर सर्विस, पुलिस वाहन जुलूस के दौरान अनुमन्य रहेंगे। आपात स्थिति में यहां करें संपर्क : कंट्रोल नंबर -0522-2483800, 7311190195, 9454405155। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.